एशियन गेम्स में सुचिका को मिला ब्रॉन्ज, मगर सेमीफाइनल हारने के बाद नहीं रोक पाईं अपने आंसू

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत की सुचिका तरियाल ने एशियाई खेलों की महिला पारंपरिक 60 किग्रा मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्हें सेमीफाइनल के अतिरिक्त दौर में हुई हून टियो से हार मिली।

Suchika Tariyal Bronze
सुचिका तारियाल

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या में सोमवार को इजाफा उस समय हुआ, जब भारत की सुचिका तरियाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सोमवार 21 सितंबर को नागोया में एशियाई खेलों की महिला पारंपरिक 60 किग्रा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) स्पर्धा में सुचिका ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। हालांकि, इस मेडल से वह खुश नहीं थीं, क्योंकि उनके पास फाइनल में जाने का मौका था, लेकिन उन्हें सेमीफाइनल के अतिरिक्त दौर में सिंगापुर की हुई हून टियो के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

इस कांस्य पदक के साथ एशियाई खेलों में भारत के पदकों की संख्या चार हो गई है। इनमें तीन रजत पदक निशानेबाजी में आए हैं। 36 वर्षीय सुचिका तरियाल ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो और 2023 एशियाई खेलों में कुराश में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। तरियाल ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलामा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और अपना पदक पक्का किया था। यह एशियाई खेलों में पदार्पण कर रही मिक्स्ड मार्शल आर्ट स्पर्धा में भारत का पहला पदक है।

मुकाबले से खुश नहीं दिखीं सुचिका

इस मुकाबले के बाद सुचिका तरियाल इस बात से खुश नहीं थीं कि उन्हें कांस्य पदक मिला है, बल्कि इस बात का गम था कि वह आगे जाकर कम से कम सिल्वर मेडल जीत सकती थीं। इसी बात को लेकर उनकी आंखों में हार के आंसू साफ देखे गए। उनके कोच ने आकर उनको संभाला। इसके बाद वह मैच रेफरी के पास गईं, लेकिन अपना हाथ उनके हाथ में नहीं दिया। मैच रेफरी ने थोड़ा इंतजार किया और फिर उनके खिलाफ इस सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली हुई हुन टियो के हाथ को हवा में उछाला और जीत का ऐलान किया।

दोनों को लगा था कि दोनों ने ही मैच जीत लिया है, मगर…

मैच के बाद दोनों फाइटर थके हुए थे। उनके पंच और किक में ज्यादा कनेक्शन नहीं दिखा। यह बहुत करीबी मुकाबला था। सुचिका को लगता है था उसने कर दिखाया है और मैच जीतकर फाइनल में एंट्री कर ली है, लेकिन टियो को भी ऐसा ही लगा था और उन्हें बाद में जीत भी मिली।। सुचिका परेशान दिखीं और यह कन्फर्म हो गया कि टियो फाइनल में पहुंच गईं, जबकि सुचिका को ब्रॉन्ज मेडल तक सीमित रहना होगा। यह उनके और भारत के लिए एक शानदार अचीवमेंट है, लेकिन सुचिका इस रिजल्ट से खुश नहीं दिखीं। वह मैच के बाद रोती नज आईं। कोच उन्हें दिलासा दिया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़एशियन गेम्स में सुचिका को मिला ब्रॉन्ज, मगर हारने के बाद नहीं रोक पाईं अपने आंसू