Asian Games 2026: भारत ने दूसरे जीते चार मेडल, पहले गोल्ड का इंतजार नहीं हुआ खत्म

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत ने मंगलवार को 4 मेडल जीते। 2 सिल्वर शूटिंग में तो 2 ब्रॉन्ज MMA में आया। भारत के कुल मेडल की संख्या अब 6 हो गई है।

Asian Games LIVE
एशियन गेम्स लाइव

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में छह मेडल जीत लिए हैं, जिसमें चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल है। भारत ने सभी 4 सिल्वर शूटिंग में जीते, जबकि एक ब्रॉन्ज एमएमए और एक शूटिंग में हासिल किया। भारत ने सोमवार को दूसरे दिन चार मेडल अपने नाम किए। हालांकि, भारत का गोल्ड का इंतजार खत्म नहीं हुआ। भारतीय पुरुषों की 10m एयर राइफल टीम ने एशियन गेम्स में भारत का तीसरा मेडल जीता। वहीं, सुचिका तारियाल ने महिलाओं के ट्रेडिशनल 60kg में MMA इवेंट में सिंगापुर की टियो हुई हून के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके बाद निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में एक और सिल्वर मेडल जीता जबकि पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

टेबल टेनिस में, भारत ने सुतीर्था मुखर्जी, 17 साल की सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला की बदौलत महिला टीम इवेंट में पाकिस्तान को 3-0 से हराया। रोशबीना देवी वुशु में महिलाओं के 60 किग्रा इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं। उन्होंने ओपनिंग राउंड में बांग्लादेश की एथलीट को विन बाय पॉइंट डिफरेंस से हराया। आर्यन पुरुषों के 56 किग्रा इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने पहले राउंड में अफगान एथलीट को 2-0 से मात दी।

स्विमिंग में श्रीहरि नटराज मेडल से चूक गए। वह पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में 10वें स्थान पर रहे। उन्होंने 25.52 सेकंड का समय निकाला। चीन के जियाओ जू ने 24.04 सेकंड के नए एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता जबकि उनके हमवतन जिचेंग वांग ने 24.49 सेकंड में सिल्वर पर कब्जा जमाया। साउथ कोरिया के जिहवान यून ने 24.54 सेकंड के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया।

भारत के मुक्केबाजी अभियान की एशियाई खेलों में सोमवार को शानदार शुरुआत हुई जब सुमित कुंडू ने 70 किग्रा वर्ग के शुरुआती दौर में थाईलैंड के बुनजोंग सिनसिरी को सर्वसम्मत फैसले में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ड्रैग फ्लिकर दीपिका, फॉरवर्ड रूतुजा पिसाल और नवनीत कौर की हैट्रिक के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराकर एशियाई खेलों के पूल बी में सोमवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

गत चैंपियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों में मेजबान जापान को 49-24 से हराकर अपने खिताब की रक्षा के अभियान की शानदार शुरुआत की।

आइची-नागोया में एशियन गेम्स में अपने पहले गोल्ड मेडल के लिए भारत की कोशिश सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है, रविवार को महिला शूटर्स ने दो सिल्वर मेडल जीते थे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़एशियन गेम्स: भारत ने दूसरे जीते चार मेडल, पहले गोल्ड का इंतजार नहीं हुआ खत्म