Asian Games 2026 India Medal Tally: भारत ने एशियन गेम्स में जीता 85वां मेडल, पुरुष हॉकी टीम ने दिलाया एक और गोल्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Asian Games 2026 India Medal Tally: एशियन गेम्स में 15वें दिन का खेल समाप्त हो चुका है। खेल की समाप्ति पर भारत के कुल पदकों की संख्या 85 पहुंच गई है। भारतीय दल के पास 21 गोल्ड, 27 रजत और 37 कांस्य पदक हो गए हैं।

India Asian Games Medal tally LIVE
इंडिया एशियन गेम्स मेडल टैली

Asian Games 2026 India Medal Tally: एशियन गेम्स में 15वें दिन का खेल समाप्त हो चुका है। खेल की समाप्ति पर भारत के कुल पदकों की संख्या 85 पहुंच गई है। भारतीय दल के पास 21 गोल्ड, 27 रजत और 37 कांस्य पदक हो गए हैं। भारत ने दिन की शुरुआत बेहद दमदार तरीके से की, जब कुमकुम मोहादे ने इतिहास रचते हुए महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। इसके बाद प्रणवी उर्स ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जब वह खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बनीं। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर दिन का तीसरा स्वर्ण पदक जीता और बाद में अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में जीत हासिल की। ​​भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता और लॉस एंजिल्स ओलंपिक में जगह पक्की की।

भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत ने पांचवीं बार एशियन गेम्स में हॉकी में गोल्ड मेडल जीता है। ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। भारत के गोल्ड मेडल की संख्या अब 21 हो गई है।

क्रिकेट के बाद कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 211 रन बनाए थे, इसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 192 ही रन बना पाया। भारत ने 19 रनों से यह मैच जीता। वहीं, कुश्ती में अमन सेहरावत को ने गोल्ड हासिल किया। उन्होंने फाइनल में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हान चोंग-सोंग को 11-7 से हराया। यह भारत का मौजूदा एशियन गेम्स में 20वां गोल्ड है। दीपक पुनिया ने कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। उन्होंने मंगोलियाई ग्रैपलर गणबाटरीन गणखुयाग को 2-1 से मात दी। भारत के खाते में कुल 83 मेडल हो गए हैं, जिसमें 26 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज हैं।

तीरंदाजी में रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में नीरज चौहान ने ब्रॉन्ज जीता

रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत कांस्य पदक मैच में नीरज चौहान ने वरिष्ठ हमवतन धीरज बोम्मदेवरा को हराया।

गोल्फ में प्रणवी उर्स ने जीता गोल्ड जीता

गोल्फ के चार राउंड के बाद भारतीय खिलाड़ी 15 अंडर पार के साथ टॉप पर रहीं, शैनन टैन और यिन रूओनिंग ने 14 अंडर पार पर फिनिश किया, और जॉइंट सिल्वर मेडल जीता।

गोल्फ में प्रणवी उर्स, अदिति अशोक, दीक्षा डागर ने सिल्वर जीता

भारत ने टीम इवेंट में 14 अंडर पार पर फिनिश किया, जो विनर चीन से पीछे था, जिसने 22 अंडर पार पर फिनिश किया। बेशक, प्रणवी पहले स्थान पर रहीं, अदिति 14वें और दीक्षा 23वें स्थान पर रहीं।

तीरंदाजी: कुमकुम मोहोद ने गोल्ड जीता

17 साल की इस खिलाड़ी ने महिलाओं के इंडिविजुअल रिकर्व फाइनल में 5-5 से टाई रहने के बाद शूट ऑफ में साउथ कोरिया की ओह येजिन को 10-8 से हराकर गोल्ड जीता।

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अभी तक कितने मेडल जीते

गोल्डसिल्वरब्रॉन्जटोटल
21272785

एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स की पूरी लिस्ट-

नंबरएथलीटखेलइवेंटमेडल
1एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर, विदरसा विनोदशूटिंगवूमेंस 10मी एयर राइफल टीमसिल्वर
2एलावेनिल वलारिवनशूटिंगवूमेंस 10मी एयर राइफलसिल्वर
3रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लोंशूटिंगमेंस 10मी एयर राइफल टीमसिल्वर
4हिमांशु ढिल्लोंशूटिंगमेंस 10मी एयर राइफलसिल्वर
5रुद्रांक्ष पाटिलशूटिंगमेंस 10मी एयर राइफलब्रॉन्ज
6सुचिका तारियालमिक्स्ड मार्शल आर्टवूमेंस ट्रेडिशन -60किग्राब्रॉन्ज
7टीम इंडियाक्रिकेटवूमेंस टीमगोल्ड
8परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहानशूटिंगवूमेंस स्कीट टीमब्रॉन्ज
9अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानशूटिंगमेंस स्कीट टीमब्रॉन्ज
10जय मीणासॉफ्ट टेनिसमेंस सिंगल्सब्रॉन्ज
11मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंगवूमेंस 49 किग्रासिल्वर
12टीम इंडियाबैडमिंटनमेंस टीमब्रॉन्ज
13सतनाम सिंह, सलमान खानरोइंगमेंस डबल्स स्कलब्रॉन्ज
14रोशिबिना देवीवुशुवूमेंस 60किग्रा सांडासिल्वर
15अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवालशूटिंगमिक्स्ड स्कीट टीमब्रॉन्ज
16सीमाएथलेटिक्सवूमेंस 10,000 मीटरब्रॉन्ज
17टीम इंडियाएथलेटिक्समिक्स्ड 4x400 मीटरसिल्वर
18ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमारशूटिंगमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीमसिल्वर
19कमलजीत, सुरुचि सिंहशूटिंगमिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टलगोल्ड
20दिया चितले/मानुष शाहटेबल टेनिसमिक्स्ड डबल्सब्रॉन्ज
21मनप्रीत कौरएथलेटिक्सशॉट पुटब्रॉन्ज
22गुलवीर सिंहएथलेटिक्समेंस 10000 मीटरसिल्वर
23बरानिका इलांगोवनएथलेटिक्सवूमेंस पोल वॉल्टब्रॉन्ज
24सावन बरवालएथलेटिक्समैराथनसिल्वर
25तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद, आशी चौकशूटिंगवूमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीमसिल्वर
26जोशना चिनप्पा, वेलवन सेंथिलकुमारस्क्वैशमिक्स्ड डबल्सब्रॉन्ज
27टीम इंडियाकबड्डीवूमेंसगोल्ड
28टीम इंडियाकबड्डीमेंसगोल्ड
29तजिंदर पाल तूरएथलेटिक्सशॉट पुटसिल्वर
30पारुल चौधरीएथलेटिक्सवूमेंस 400मीब्रॉन्ज
31अभय सिंहस्क्वैशमेंस सिंगल्ससिल्वर
32अनाहत सिंहस्क्वैशवूमेंस सिंगल्ससिल्वर
33हरिता भद्राएथलेटिक्सवूमेंस 200मीब्रॉन्ज
34एंसी सोजनएथलेटिक्सवूमेंस लॉन्ग जंपसिल्वर
35तेजस्विन शंकरएथलेटिक्सडेकाथलॉनब्रॉन्ज
36पारुल चौधरीएथलेटिक्सवूमेंस 3000 मी स्टीपलचेजब्रॉन्ज
37सर्वेश कुशारेएथलेटिक्समेंस हाई जंपसिल्वर
38पिंकी बल्हाराकुराशवूमेंस -78 किग्राब्रॉन्ज
39ईशा सिंहशूटिंगवूमेंस 25 मीटर पिस्टलसिल्वर
40विथ्या रामराजएथलेटिक्सवूमेंस 400 मीटर हर्डल्सब्रॉन्ज
41गुलवीर सिंहएथलेटिक्समेेंस 1500 मीटरसिल्वर
42पारुल चौधरीएथलेटिक्सवूमेेंस 1500 मीटरब्रॉन्ज
43मुरली श्रीशंकरएथलेटिक्समेंस लॉन्ग जंपब्रॉन्ज
44यशवीर सिंहएथलेटिक्समेंस जैवलिन थ्रोसिल्वर
45रोहित यादवएथलेटिक्समेंस जैवलिन थ्रोब्रॉन्ज
46नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावतशूटिंगवूमेंस ट्रैप टीमसिल्वर
47नीरू ढांडाशूटिंगवूमेंस ट्रैपगोल्ड
48नरेंद्र बेरवालबॉक्सिंगमेंस +90किग्राब्रॉन्ज
49गुलवीर सिंहएथलेटिक्समेंस 5000 मीटरब्रॉन्ज
50गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्राएथलेटिक्स4x100 मिक्स्ड टीमब्रॉन्ज
51पूजा सिंहएथलेटिक्सवूमेंस हाई जंपब्रॉन्ज
52किरण पहल, मचेतिरा पूवम्मा, प्राची चौधरी, विथ्या रामराजएथलेटिक्सवूमेंस 4x400 मीटर रिलेगोल्ड
53धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीकेएथलेटिक्समेंस 4x400 मीटर रिलेब्रॉन्ज
54ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिता तनिपार्थीआर्चरीवूमेंस कंपाउंड टीमगोल्ड
55चिकिता तनिपार्थी, साहिल जाधवआर्चरीकंपाउंड मिक्स्ड टीमगोल्ड
56प्रिया घंघासबॉक्सिंगवूमेंस 60किग्राब्रॉन्ज
57नीरूना ढांडा, किनान चेनाईशूटिंगट्रैप मिक्स्ड टीमगोल्ड
58कपिल पोखरियाबॉक्सिंगमेंस 90 किग्राब्रॉन्ज
59साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु, कुशल दलालआर्चरीमेंस कंपाउंड टीमगोल्ड
60सुनील कुमाररेसलिंगग्रीको-रोमन 87किग्राब्रॉन्ज
61अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, शमीना रियाजस्क्वैशवूमेंस टीमब्रॉन्ज
62प्रिंस कुरिसिंकल नोबल, मनु फ्रांसिससेलिंगमेंस स्किफसिल्वर
63गणेश मणिरत्नम थिरुमुरुआर्चरीमेंस कंपाउंड इंडिविजुअलब्रॉन्ज
64नीतेश कुमाररेसलिंगग्रीको-रोमन 97 किग्रासिल्वर
65अभय सिंह, वीर चोटरानी, ​​वेलावन सेंथिलकुमार, सूरज कुमार चंदस्क्वैशमेंस टीमब्रॉन्ज
66हर्षिता तोमर, शीतल वर्मासेलिंगवूमें स्किफब्रॉन्ज
67अंकिता भकत, कुमकुम मोहोद, कीर्ति शर्माआर्चरीवूमेंस टीम रिकर्वगोल्ड
68कुमकुम मोहोद, धीरज बोम्मदेवराआर्चरीमिक्स्ड टीम रिकर्वसिल्वर
69नेत्रा कुमाननसेलिंगवूमेंस डिंघीब्रॉन्ज
70लवलीना बोरगोहेनबॉक्सिंगवूमेंस 75 किग्रागोल्ड
71धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगेआर्चरीमेंस टीमसिल्वर
72टीम इंडियासेपरटकरामेंस क्वाड्रेटब्रॉन्ज
73परवीन हुड्डाबॉक्सिंगवूमेंस 65 किग्रागोल्ड
74अंकुश पंघालबॉक्सिंगमेंस 80 किग्रागोल्ड
75सुजीत कलकलरेसलिंगमेंस 65 किग्रागोल्ड
76टीम इंडियाहॉकीवूमेंसगोल्ड
77कुमकुम मोहोदआर्चरीविमेंस इंडिविजुअल रिकर्वगोल्ड
78प्रणवी उर्सगोल्फ15 अंडर पारगोल्ड
79प्रणवी उर्स, अदिति अशोक, दीक्षा डागरगोल्फ14 अंडर पार टीम इवेंटसिल्वर
80नीरज चौहानआर्चरीरिकर्व पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धाब्रॉन्ज
81भारतीय मेंस क्रिकेट टीमक्रिकेटमेंस क्रिकेटगोल्ड
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़भारत ने एशियन गेम्स में जीता 85वां मेडल, पुरुष हॉकी टीम ने दिलाया एक और गोल्ड