अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अरशद नदीम हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल क्यों नहीं जीत पाए? जबकि रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने ग्लास्गो की ठंड को खराब प्रदर्शन की हार का जिम्मेदार बताया है। 

Arshad Nadeem
Arshad Nadeem

पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के आसपास भी नजर नहीं आए थे। अरशद नदीम टॉप 3 तो छोड़िए टॉप 5 से भी बाहर रहे थे। ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट के लिए यह शर्मनाक बात थी, क्योंकि फिट होकर भी वे पदक पर निशाना नहीं लगा सके। अब इसका कारण उन्होंने बताया है कि ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उनका प्रदर्शन इतना घटिया क्यों रहा था? अरशद ने इसका कारण ग्लास्गो की ठंड को बताया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 9वें स्थान पर रहे और सिर्फ 77.41 मीटर की दूरी तक भाला फेंकने वाले अरशद नदीम ने कहा है कि लो टेंपरेचर ने उनके शरीर में जकड़न पैदा कर दी थी, जिससे वह सही रनअप नहीं ले सके। वे टॉप 8 से बाहर हो गए थे। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मौसम बहुत ठंडा था और मुझे निजी तौर पर लगा कि इसका मेरे शरीर पर असर पड़ा है। जैसा कि आपने मेरे पिछले कई कॉम्पिटिशन में देखा होगा, मेरा रन-अप आमतौर पर बहुत स्मूद होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं था, क्योंकि ठंडे मौसम की वजह से मेरा शरीर अकड़ गया था। मेरी फिटनेस अच्छी थी और मेरी हेल्थ भी ठीक थी, लेकिन आखिर में जो अल्लाह चाहता है वही होता है।”

इस खराब परिणाम के बावजूद नदीम ने कहा कि वह मजबूत वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने फैंस से उन्हें सपोर्ट करते रहने की अपील की। ​नदीम ने कहा, “प्लीज हिम्मत मत हारिए और मुझे सपोर्ट करना भी बंद मत कीजिए। मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह सिर्फ इसलिए मुमकिन हुआ है, क्योंकि अल्लाह ने मुझे ऐसा करने का मौका दिया। दुनिया भर में पाकिस्तान को जो इज्जत और पहचान मिली है, वह सालों की कड़ी मेहनत से मिली है। मैंने पाकिस्तान में रहकर बहुत मेहनत की है।”

मैं पाकिस्तान का बेटा हूं- अरशद

भारत के सुपरस्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर देने वाले अरशद नदीम ने कहा, “भगवान ने चाहा, तो मैं आने वाले कॉम्पिटिशन के लिए पूरी लगन से तैयारी करूंगा और एक बार फिर इंटरनेशनल स्टेज पर पाकिस्तान का झंडा बुलंद करूंगा।” नदीम ने सोशल मीडिया पर आलोचना का भी जवाब दिया, और कहा कि वह पाकिस्तानी फैंस की निराशा को समझते हैं। उन्होंने कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर बहुत कुछ सुना है, लेकिन मैं चाहता हूं कि हर कोई याद रखे कि मैं पाकिस्तान का बेटा हूं, और हमेशा रहूंगा।” वे अब डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड