अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, एक्सट्रा टाइम में स्विटजरलैंड को 3-1 से हराया

लाइव हिन्दुस्तान, कंसास सिटी, भाषा
Follow us on Google News
share

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में स्विटजरलैंड को 3-1 से हराकर ट्रॉफी की तरफ एक और कदम बढ़ा लिया है। एक्सट्रा टाइम में गए इस मैच में अर्जेंटीना ने कमाल दिखाया।

Argentina in FIFA World Cup Semi Final

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने एक्सट्रा टाइम में जूलियन अल्वारेज और लौतारो मार्तिनेज के गोल की मदद से स्विटजरलैंड को 3-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बना ली जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला उतना आसान नहीं था जिनका सोचा जा रहा था। विश्व कप में लगातार गोल करने का लियोनेल मेस्सी का नौ मैचों का सिलसिला टूट गया लेकिन लगातार दूसरे खिताब से अब वह सिर्फ दो जीत दूर हैं।

अर्जेंटीना के लिये मेस्सी की कॉर्नर किक पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने पहला गोल किया था।

दूसरा हाफ काफी नाटकीय रहा और एक बार फिर रैफरी के फैसले के बाद आलोचक मुखर हो जायेंगे कि टूर्नामेंट में अर्जेंटीना का पक्ष लिया जा रहा है।

स्विटरजलैंड ने 67वें मिनट में डैन एनडोये के गोल की मदद से बराबरी की थी जब ब्रील एम्बोलो से टकराने के कारण लिएंड्रो पेरेदेस को येलो कार्ड दिखाया गया। वीडियो से हालांकि जाहिर था कि स्विस खिलाड़ी एम्बोलो अर्जेंटीना के मिडफील्डर से टकराने से पहले ही गिर रहे थे। एम्बोलो को मैच में पहले ही येलो कार्ड मिल चुका था जो उसे रेडकार्ड में बदल दिया गया। स्विटजरलैंड को आखिर में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

इस विश्व कप में दूसरी बार येलो कार्ड का फैसला बदला गया है। नियमों के अनुसार अगर गलत खिलाड़ी को येलो या रेडकार्ड मिलता है तो वीडियो सहायक रैफरी दखल दे सकता है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़अर्जेंटीना सेमीफाइनल में, एक्सट्रा टाइम में स्विटजरलैंड को 3-1 से हराया