एक व्यावसायिक अग्रणी ने बताया कि व्यावसायिक अचल संपत्ति इस साल ऊंचाइयों पर है
भारत में वाणिज्यिक अचल संपत्ति (वा अ सं ) बाजार बहुत चढ़ाव (उफान ) में है, जो कि निवेशकों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। एचटी ब्रांड स्टूडियो में एक साक्षात्कार में, आशीष भूटानी, ...
भारत में वाणिज्यिक अचल संपत्ति (वा अ सं ) बाजार बहुत चढ़ाव (उफान ) में है, जो कि निवेशकों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।
एचटी ब्रांड स्टूडियो में एक साक्षात्कार में, आशीष भूटानी, भूटानी समूह के प्रबंध निदेशक, ने हमें बताया कि कैसे निवेशकों की भावनाओं (विचारो) में काफी झुकाव आया CRE के लिए जब अचल संपत्ति नियामक अधिनियम (रेरा) में बदलाव एवं वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को परिचित कराया गया। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे तकनीक से अचल संपत्ति खंड ने खुद को खेल परिवर्तक के रूप में साबित किया है।
पढ़ते रहिये।
वो क्या वाणिज्यिक अचल संपत्ति के प्रमुख रुझान हैं , जो भूटानी आधारिक संरचना देख रही है ?
साइबरथम स्थल अभिन्यास, भूटानी समूह की होने वाला वाणिज्यिक अचल संपत्ति परियोजना है नॉएडा में, श्रेय: भूटानी समूह
वाणिज्यिक अचल संपत्ति विस्तार दो भागों में बांटा जा सकता है - अंत उपयोगी एवं निवेश।
चलो पहले वाले के बारे में पहले बात करते हैं। भारत दुनिया में लगातार तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है, इतनी समस्याओं के बावजूद। एशियाई डेवलपमेंट बैंक के अनुसार, भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 18-19 में 7.2% बढ़ेगी, जो मुख्य रूप से मजबूत खपत और बढ़ती आय, हल्की मुद्रास्फीति और मजबूत प्रेषणों के कारण हुई है।
संक्षेप में, आर्थिक और व्यावसायिक वातावरण जीवंत होगा। नतीजतन, अधिक से अधिक पुराने एवं नए उद्यम कार्यालय की तलाश करेंगे। जिससे सह-कार्यशील स्थान की मांग में भी वृद्धि होगी।
जब सीआरई में निवेश की बात आती है, तो हम इस साल बूम के एक नए चरण की उम्मीद कर रहे हैं। यह खंड आवासीय अचल संपत्ति में 2-3% की तुलना में प्रति वर्ष 5-9% निवेश वापसी (आरओआई) प्रदान करता है। दूसरी ओर, सीआरई में टिकट का आकार ऐसा है कि कोई आवासीय अचल संपत्ति के विपरीत, जहां लाखों रुपये की जरूरत है, कुछ लाख के साथ निवेश करना शुरू कर सकता है।
मेरे विचार में, CRE अचल संपत्ति क्षेत्र में विकास को गति देगा जो कि सकल घरेलू उत्पाद में 5-6% का योगदान देता है।
आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 के अनुसार, भारतीय अचल संपत्ति ने 2017 की दूसरी छमाही में $ 257 मिलियन के मूल्य की एफडीआई को आकर्षित किया । उस पर आपके क्या विचार है?
वैश्विक निवेशक हमेशा भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहते हैं, जो कि एक आकर्षक अर्थव्यवस्था है। हालांकि, बाजार में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी ने पारंपरिक रूप से निवारक के रूप में काम किया है।
RERA एवं GST में सुधर की वह से निवेशकों की भावनाओं और रुझान CRE खंड की तरफ बढ़ गए है आम चुनावों के कारण आने वाले महीनों में कुछ सुस्ती आ सकती है, लेकिन नई सरकार के स्थापित होने के बाद, विदेशी पूंजी प्रवाह मजबूत होना चाहिए।
भविष्य कार्यालय स्थान के पीछे क्या विचार है? भूटानी इंफ्रा ने इस क्षेत्र में किन-किन नवाचारों का नेतृत्व किया है?
कार्यालय स्थान सिर्फ कार्यालय स्थान नहीं होना चाहिए। लोग अपने काम के वातावरण में काफी समय बिताते हैं, और ऐसे कार्यालय बनाने से कर्मचारियों के क्षमता भी बढ़ेगी, साथ में उनको सब सुख सुविधा भी मिलती रहे है।
हमारी सभी परियोजनाएं इसी सोच को ध्यान में रखकर विकसित की जाती हैं। हमारे कार्यालय भवन सिर्फ कार्यक्षेत्र नहीं हैं - वे 'जीवन रेखा' हैं। हम सुनिश्चित करते हैं कि हमारे सभी ग्राहकों को विश्व स्तरीय अनुभव मिले।
क्या यह सच है कि PropTech रियल एस्टेट उद्योग को उथल पुथल करने वाला है?
साइबरथम कैसा दिखेगा, श्रेय: भूटानी समूह
चाहे वहा निर्माण या अंत-उपयोगकर्ता अनुभव को, यह अचल संपत्ति के विकास, खरीद और उपयोग करने के तरीके को फिर से परिभाषित करेगा।
वे दिन गए जब दूसरों से सलाह के आधार पर अचल संपत्ति खरीदी जाती थी। डिजिटल प्रौद्योगिकियों के आगमन के साथ, लोग अधिक आत्मविश्वास से अचल संपत्ति बाजार में प्रवेश करने में सक्षम हो रहे हैं। आज, कोई भी अपनी क्षमता या समझ क हिसाब से सम्पतियो की खोज कर सकता है। उदाहरण के लिए, संवर्धित वास्तविकता (ऑगमेंटेड रियलिटी) का उपयोग आपको दुनिया भर में संपत्ति की जांच करने में सक्षम बनाता है।
तकनीक के उपयोग ने निर्माण समय को भी काफी हद तक कम कर दिया है।
अचल संपत्ति निवेश में, स्थान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप नोएडा को एक स्थान के रूप में कैसे आंकेंगे?
नोएडा में भूटानी समूह की एक और आगामी परियोजना अल्फाथुम है। श्रेय: भूटानी समूह
जब बात आती है दिल्ली-एनसीआर में वाणिज्यिक अचल संपत्ति निवेश के अवसरों की, तो नोएडा सबसे अच्छा प्रस्ताव है। नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेसवे बेल्ट विशेष रूप से एक जीवंत क्षेत्र है। हमने अपनी परियोजनाओं के लिए यह स्थान चुना - अल्फातुम और साइबरथम - कई कारणों से।
सबसे पहले, इस क्षेत्र में भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढाँचे की गुणवत्ता अन्य क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक श्रेष्ठ है। यह सड़कों और मेट्रो रेल के माध्यम से दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद से जुड़ा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की परियोजना भी चल रही है।
वर्तमान में, इस क्षेत्र में संपत्ति की कीमतें अभी भी मामूली हैं, जिससे अभूतपूर्व निवेश के लाभ का संकेत मिलता है।
जैसा कि हमने अभी सीखा, वाणिज्यिक संपत्तियों में निवेश वास्तव में आकर्षक है। चाहे आप पहली बार निवेश कर हों या लंबे समय से व्यवसाय में हैं, आपको वाणिज्यिक संपत्ति को विकल्प के रूप में विचार में ही लेना चाहिए । हालांकि, निवेश करने से पहले, कुछ कारकों को ध्यान में रखना न भूलें, जैसे कि अवसंरचना की गुणवत्ता, परियोजना का स्थान, और किराए जो यह लाएगा।