फोटो गैलरी

Hindi Newsअनोखियों की दिवाली हुई निराली सेलेब्स के साथ

अनोखियों की दिवाली हुई निराली सेलेब्स के साथ

    दिवाली का पांच दिन का त्योहार शुरू हो गया है। अनोखियों की इस बार की दिवाली को निराला बनाने के लिए कई एक टिप्स लेकर आया हिन्दुस्तान अनोखी डिजी क्लब का नौवां एपिसोड। इसमें शामिल...

अनोखियों की दिवाली हुई निराली सेलेब्स के साथ
Anokhi Digi Club ,Delhi NCRMon, 16 Nov 2020 12:12 PM
ऐप पर पढ़ें

 

 

दिवाली का पांच दिन का त्योहार शुरू हो गया है। अनोखियों की इस बार की दिवाली को निराला बनाने के लिए कई एक टिप्स लेकर आया हिन्दुस्तान अनोखी डिजी क्लब का नौवां एपिसोड। इसमें शामिल हुईं तीन मशहूर हस्तिया, जिन्होंने खूबसूरती, जायके और जिंदगी के कई अनूठे रंग साझा किए अनोखियों से|

 

बीते 11 नवंबर हिन्दुस्तान अनोखी डिजी क्लब का नौवां एपिसोड फेसबुक पर लाइव आयोजित हुआ दिवाली के पांच दिनी त्योहार की बहुत सारी टिप्स और मनोरंजन की पोटली के साथ इस बार के एपिसोड का थीम थाउत्साह और उमंग के साथ दिवाली को बनाएं निराली और सच में अनोखी डिजी क्लब के इस वेबिनार में शामिल तीन मशहूर शख्सीयतों ने अपनी जानकारी और टिप्स से इसे निराला बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनोखियों ने भी इस वेबिनार में हमेशा की तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

इस बार वेबिनार में वेलनेस एक्सपर्ट और मशहूर ब्यूटीशियन डॉ. भारती तनेजा शामिल हुईं। उन्होंने अनोखियों को खास दिवाली के लिए अपनी खूबसूरती बढ़ाने के टिप्स दिए। त्योहार के पांच दिन के पांच अलग लुक के बारे में बताया। घरपरिवार के लिए त्योहार की तैयारियों में व्यस्त अनोखियों के लिए मिनिमल मेकअप के साथ सुंदर दिखने की बहुत ही कारगर टिप्स दीं। सेल्फी लुक और इस प्रदूषण और ठंड के मौसम में स्किन केयर की ढेर सारी उपयोगी टिप्स भी मिलीं। इस सेशन में शेफ अनिल दहिया भी शामिल हुए और दिवाली के लिए खास दो रेसिपीज भी अनोखियों को सिखाईं।

 

 

अनोखियों के साथ इस सेशन में थियेटर, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी भी देहरादून से जुड़ीं। हिमानी शिवपुरी ने सेशन में देहरादून में बीते अपने बचपन की मजेदार यादें साझा कीं। उन्होंने देहरादून से मुंबई तक की अपनी करियर यात्रा के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने अनोखियों के पूछने पर अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में भी बताया और अनोखियों को स्वस्थ और सुरक्षित दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।हमेशा की तरह इस बार के लाइव एपिसोड में भागीदारी करने में अनोखियां पीछे नहीं रहीं। उन्होंने तीनों ही सेलेब्स की उपस्थिति का पूरा फायदा उठाया और उनसे अपने सवाल भी किए और निराली दिवाली की टिप्स पायीं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें