दीपावली के लिए प्रीमियम कुर्ता-पजामा सेट्स, कीमत 1 से 2 हजार रु के बीच

  • LH Affiliate Desk
  • Nov 10, 2023 16:17 IST
  • whatsup
  • facebook
  • twitter
  • copy Story URL copied to Clipboard
product info
कुर्ता-पजामा पहनने में बहुत आरामदायक और पारम्परिक परिधान है। जिन्हें आप किसी भी उत्सव व शुभ अवसर पर पहन सकते हैं।
सारांश: इस आर्टिकल में हम अमेजन पर मिल रहे बेहतरीन क्वालिटी वाले कुछ कुर्ते-पजामे के सेट्स बता रहे हैं। जिन्हें पहनकर आप दीपावली समेत अन्य त्योहारों पर स्पेशल फील कर सकते हैं। ये पहनने में बिल्कुल आरामदायक व भीड़ में आपको स्पेशल दिखाने वाले हैं।

दीपावली के त्योहार का असली मजा घरवालों के साथ ही आता है और इस त्योहार का मजा तब और बढ़ जाता है जब हम ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर उसे सेलिब्रेट करते हैं। सच तो यह है कि सभी त्योहारों का असली मजा तभी आता है, जब हम उसे पारम्परिक ड्रेस पहनकर सेलिब्रेट करें। ऐसे मौकों पर पहनने के लिए पुरुषों का सबसे पसंदीदा आउटफिट कुर्ता-पजामा होता है। आमतौर पर इस ड्रेस को इस तरह के बड़े त्योहारों या शादी-ब्याह के मौके पर ही पहना जाता है। साथ बसंत पन्चमी पर होने वाली पूजा या अन्य मांगलिक कार्यों पर भी इन्हें पहनने का रिवाज है। कुर्ते-पजामे ट्रेडिशनल ड्रेस तो है ही, साथ ही काफी कम्फर्टेबल भी होती है। वहीं शादियों में हल्दी की रस्म के दौरान तो पीले रंग के कुर्ते-पजामे पहनने का ट्रेंड भी इन दिनों खूब चल रहा है। इसके अलावा आम दिनों में भी लोग जींस के साथ कुर्ता पहन लेते हैं, जो उन्हें ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न फीलिंग दे देता है। इस आर्टिकल में हम आपको अमेजन पर मिल रही कुर्ते-पजामे की ढेर सारी वैरायटी में से कुछ चुनिंदा सेट्स बता रहे हैं। जिनकी रेंज दो हजार रुपए तक ही है।

 

1- ABH LIFESTYLE mens Jacquard silk kurta pajama set

 

यह ABH LIFESTYLE ब्रांड का मेन्स जेक्वार्ड सिल्क कुर्ता पजामा सेट है, जो कि पिंक कलर में है और 80% सिल्क और 20% कॉटन मटेरियल से बना है। वहीं इसका पजामा गोल्डन कलर का है और 100% कॉटन से बना है। कुर्ते में मेंडरिन कॉलर और फुल स्लीव्स दी गई हैं। यह रेगुलर फिटिंग में आता है और स्ट्रेट स्टाइल में आता है, इसमें चूड़ीदार पजामा दिया गया है। यह कॉटन थीम पर बेस्ड है, जिसमें बटन टाइप क्लोजर दिया गया है। यह वॉशिंग मशीन वॉश फ्रेंडली कुर्ता पजामा सेट है, लेकिन पहली बार ड्राई क्लीन कराने की सलाह ही दी गई है। पिंक कलर के अलावा यह कुर्ता-पजामा सेट गोल्डन कलर में भी आता है।

 

2- TS Lifestyle Men's Kurta Pyjama Floral Printed Nehru Jacket Sets

 

यह TS Lifestyle (TS लाइफस्टाइल) ब्रांड का 3 पीस मेन्स कुर्ता-पायजामा का सेट है, जिसके साथ फ्लोरल प्रिंट वाली नेहरू जैकेट भी साथ में आती है। यह मॉडर्न स्टाइल वाला कुर्ता-पजामा सेट है, जो कि सिल्क मिश्रित कपड़े से बना है और रेगुलर फिटिंग में है। यह नी लेंथ वाला कुर्ता है, इसमें मेंडरिन कॉलर दी गई है साथ ही बटन वाला क्लोजर दिया गया है और यह वॉशिंग मशीन वॉश के लिए भी फ्रेंडली है। यह कुर्ता-पजामा ग्रे कलर में है और इसमें जैकेट के लिए 11 कलर विकल्प आते हैं। यह सेट चार साइजों (M (38), L(40), XL(42), XXL(44)) में आता है, हालांकि कुर्ता-पायजामा ढीला ढाला ही पहना जाता है, इसलिए इसके सभी साइज की चेस्ट लिखे गए साइज से 3 इंच ज्यादा आती है। यानी 38 साइज वाले कुर्ते की चेस्ट 41 होगी, इसी तरह 40 वाले की 43 होगी। इस ड्रेस को सभी प्रमुख त्योहारों के अलावा शादी, सगाई, पूजा-पाठ, गृहप्रवेश, जन्मदिन जैसे अन्य मांगलिक कार्यों पर पहना जा सकता है। साथ ही यह पिता, दोस्त और बॉयफ्रेंड को देने के लिए भी श्रेष्ठ उपहार है।

 

3- ABH LIFESTYLE mens Dupion silk kurta pajama waistcoat set

 

यह पुरुषों के लिए ABH LIFESTYLE ब्रांड का डुपियन सिल्क कुर्ता पायजामा और वेस्टकोट का सेट है, जो कि मेंडरिन कॉलर में है। यह रेगुलर और कम्फर्ट फिटिंग वाला कुर्ता-पजामा का सेट है, जिसमें फुल स्लीव्स वाला कुर्ता और चूड़ीदार पजामा आता है। इसके साथ प्रिंटेड जैकेट भी आता है। यह डुपियन सिल्क फेब्रिक से बना है। यह पीले कलर का कुर्ता-पायजामा का सेट है, जिसमें फ्लोरल प्रिंट वाला जैकेट साथ में आता है। इसके अलावा यह 10 अन्य कलर्स में भी आता है। यह सेट कुल 5 साइज 36, 38, 40, 42 और 44 में आता है।

 

4- Uri and Mackenzie Men's Silk Blend Kurta Churidar Pyjama with Stylish Nehru Jacket/Waistcoat

 

यह Uri and Mackenzie (यूरी एंड मैकेन्जी) ब्रांड का सिल्क ब्लेंड कुर्ता और चूड़ीदार पजामा सेट है, जो कि स्टाइलिश नेहरू जैकेट/वेस्टकोट के साथ आता है। यह सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बना है, और रेगुलर फिटिंग में आता है। यह सिल्क थीम पर बना है और इसकी स्टाइल क्लासिक है। यह लॉन्ग स्लीव्स के साथ आता है और इसमें बेंडेड मेंडरिन कॉलर दी गई है। इसमें बटन टाइप क्लोजर दिया गया है। यह साधारण पानी से वॉश फ्रेंडली नहीं है, इसे सिर्फ ड्राई क्लीन कराकर पहना जा सकता है। साधारण पानी से धोने पर इसकी चमक जा सकती है। यह पहनने में बिल्कुल आरामदायक कुर्ता-पजामा सेट है।

 

5- GURUVAR Men's Regular Fit Solid Printed Jacquard Silk Kurta Pajama with Nehru Jacket

 

यह Guruvar (गुरुवर) ब्रांड का मेन्स रेगुलर फिट वाला सॉलिड प्रिंटेड कुर्ता पजामा सेट है जो कि नेहरू जैकेट के साथ आता है। यह जैक्वार्ड सिल्क मटेरियल से बना है, और रेगुलर फिटिंग में आता है। इसमें बटन वाला क्लोजर दिया गया है। यह मशीन वॉश फ्रेंडली है और साथ ही इसे हाथों से भी धोया जा सकता है। बता दें कि गुरुवर ब्रांड के पुरुषों के कपड़े बहुत बारीकी से डिजाइन किए जाते हैं और उच्च गुणवत्ता वाली क्राफ्टमैनशिप के साथ आते हैं। इन्हें पहनकर आप किसी भी शुभ अवसर पर आप बिल्कुल अलग छाप छोड़ सकते हैं। अपने कपड़ों में ड्यूरेबिलिटी देने और उनकी लम्बी आयु सुनिश्चित करने के लिए गुरुवर ब्रांड प्रीमियम क्वालिटी मटेरियल का उपयोग करता है। इस ब्रांड के कपड़े शादी, उत्सवों, त्योहारों व अन्य औपचारिक कार्यक्रमों में एक सॉफेस्टिकेटेड और फैशनेबल लुक प्रदान करते हैं। यह पीले रंग के अलावा चार अन्य रंगों (ब्लू, फॉन, ऑरेंज और पिस्ता) में भी आता है। 

6- VASTRAMAY Men's Silk Blend Jacket, Kurta and Pyjama Set (D)

 

यह वस्त्रमय ब्रांड का मेन्स सिल्क ब्लेंड कुर्ता-पजामा सेट है, जो कि नेहरू जैकेट के साथ आता है। इस सेट में रेगुलर फिटिंग वाला कुर्ता आता है, जो कि मॉडर्न स्टाइल वाला है। यह कुर्ता क्लासिक फ्लॉवर प्रिंट वाला है, और सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बना है। वहीं इसके साथ जो नेहरू जैकेट आता है, वो भी बिल्कुल इसी कपड़े से बना है। इस सेट के साथ क्रीम कलर वाला पजामा दिया गया है। जो कि पहनने में आरामदायक है। इस फ्लॉवर प्रिंट वाले कुर्ता-पजामा सेट को आप किसी भी त्योहार के अलावा शादी, सगाई, बर्थडे जैसे अन्य शुभ अवसरों पर भी पहन सकते हैं।

7- Sojanya (Since 1958, Men's Silk Blue Kurta Pyjama & Printed Nehru Jacket set

यह सौजन्य ब्रांड का मेन्स सिल्क ब्लू कुर्ता-पजामा और प्रिंटेड नेहरू जैकेट का सेट है, जो कि सिल्क ब्लेंड फेब्रिक (80% Silk 20% Cotton) से बना है। यह रेगुलर फिटिंग में आता है और इसके पजामे में ड्रास्ट्रिंग (नाड़े) वाला क्लोजर दिया गया है। इसमें नी लेंथ वाला कुर्ता आता है और मेंडरिन कॉलर दी गई है। यह बेहद आरामदायक फिटिंग में आता है। पहली बार धुलाई के लिए इसमें ड्राई क्लीन की सलाह दी गई है। इसके बाद हल्के डिजटर्जेंट से हाथों से भी धो सकते हैं। इस सिल्क ब्लू कलर के अलावा यह कुर्ता-पजामा सेट 20 अन्य कलर्स में भी आता है।

8- Ethluxis Men's Silk Blend Kurta Set

 

यह Ethluxis (एथलक्सिस) ब्रांड का गोल्डन कलर का पुरुषों का सिल्क ब्लेंड कुर्ता-पजामा सेट है, जो कि जैक्वार्ड नेहरू जैकेट के साथ आता है। यह रेगुलर फिटिंग वाला कुर्ता सेट है, जो कि क्लासिक स्टाइल में है। इसमें मेंडरिन कॉलर, लॉन्ग स्लीव्स और बटन वाला क्लोजर दिया गया है। यह पहनने में बहुत ही आरामदायक है। इसे साधारण पानी व हाथों से नहीं धोया जा सकता, इसे सिर्फ ड्राई क्लीन करने की सलाह ही दी गई है। खाकी व बेज कलर के अलावा यह 9 अन्य कलर्स में भी आता है।

 

9- Ethluxis Men's Silk Blend Kurta Set

 

यह Ethluxis (एथलक्सिस) ब्रांड का प्योर व्हाइट कलर का सिल्क ब्लेंड कुर्ता सेट है, जो कि नेहरू जैकेट के साथ आता है। सफेद कलर का होने की वजह से यह पहनने में काफी डेलिकेट है, इसलिए इसे ज्यादातर वही लोग पहनते हैं, जो व्हाइट कलर से बहुत प्यार करते हैं। यह रेगुलर फिट वाला कुर्ता-पजामा सेट है, जो कि क्लासिक स्टाइल में आता है। इसमें क्लोजर बटन दिया गया है। इसे हाथों से साधारण पानी से नहीं धो सकते हैं, इसकी सफाई के लिए सिर्फ ड्राई क्लीन की सलाह ही दी गई है। सफेद रंग के अलावा यह कुर्ता-पजामा सेट पाँच अन्य रंगों बॉटल ग्रीन, बरगंडी, लाइम, मस्टर्ड और सफायर ब्लू कलर में भी आता है।

प्रोडक्ट प्राइस
ABH LIFESTYLE mens Jacquard silk kurta pajama set ₹ 1,099
TS Lifestyle Men's Kurta Pyjama Floral Printed Nehru Jacket Sets.
ABH LIFESTYLE mens Dupion silk kurta pajama waistcoat set ₹ 1,347
Uri and MacKenzie Men's Silk Blend Kurta Churidar Pyjama with Stylish Nehru Jacket/Waistcoat (40, Peach) ₹ 1,699
GURUVAR Men's Regular Fit Solid Printed Jacquard Silk Kurta Pajama with Nehru Jacket (Yellow,S) (K348_Yellow_S) ₹ 1,749
VASTRAMAY Men's Multicolor Cream Base Silk Blend Jacket, Kurta and Pyjama Set_VASMJ159nK159nPANT002CR_42 ₹ 3,399
Sojanya (Since 1958, Men's Silk Grey Kurta Pyjama & Blue Printed Nehru Jacket set, Size: L ₹ 1,357
Ethluxis Men's Kurta Churidar Pyjama with Bundi Nehru Jacket (38, Khaki/Beige) ₹ 1,999
Ethluxis Men Kurta Pyjama Jacket Set (36, White) ₹ 1,999

लाइव हिंदुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। आप हमारे शॉप नाउ के जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट्स के संबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 सहित लागू कानूनों के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। इस आर्टीकल में लिस्टेड प्रोडक्ट प्राथमिकता की किसी विशेष सीरीज में नहीं हैं।

संबंधित आर्टिकल