द ग्रेट इंडियन अमेजन सेल गार्डनिंग टूल पर मिल रही है सेल, आपने देखी

  • LH Affiliate Desk
  • Sep 23, 2022 17:22 IST
  • whatsup
  • facebook
  • twitter
  • copy Story URL copied to Clipboard
product info
गार्डनिंग टूल्स  आपके गार्डनिंग के कामों के लिए मददगार हैं
सारांश: अगर गार्डन के शौकीन हैं आपके लिए अच्छी खबर है कि अमेजन फेस्टिव सीजन में इन पर भी मिल रहा है डिस्काउंट। इनके बारे में आप नीचे विस्तार से जान सकते हैं।

ऐसा भला कौन है जिसे प्लांट्स पसंद नहीं है। घर चाहे छोटा हा या बड़ा हर कोई अपनी जगह के अनुरुप घर को पौधों से सजाता है। इन पौधों को लाना आसान है लेकिन इनके रखरखाव को करना किसी चुनौती से कम नहीं। इन्हें समय और देखभाल दोनों चाहिए होते हैं। इनकी समय-समय पर कटाई-छंटाई, गुढ़ाई करनी होती है। अमजेन पर ऐसे गार्डनिंग टूल्स उपलब्ध हैं जिनकी मदद से आप चाहे गार्डन छोटा हो या बड़ा उसे मेंटन कर सकते हैं।

प्लांट लवर्स अपने घर के इंटीरियर्स में भी पौधों को शामिल करते हैं। इस फेस्टिव सीजन में अपने साथ-साथ अपने गार्डन को इन टूल्स की मदद से सजा लें। यह टूल्स क्या हैं इनकी क्या खासियत है आप नीचे स्क्रॉल कर जान सकते हैं।

एडजेस्टेबल हाई प्रेशर गार्डन पंप बोतल स्प्रे गन

पौधे छोटे बच्चों की तरह ही होते हैं। जब गमले में या मिट्‌टी में इनके बीज फूट रहे हों तब इन्हें बहुत देखभाल की जरुरत होती है। पौधों के इस शुरुआती समय के लिए यह स्प्रे गन बड़े काम की है। ग्रीन प्रेशर वॉटरिंग स्प्रेयर का उपयोग पौधों, बीजों और फर्टिलइजर के लिए किया जाता है। यह रस्ट फ्री ब्रास नोजल के साथ आता है। इससे आप पौधों पर कीटनाशक भी छिड़क सकते हैं। यह बहुत हैंडी है। आप इससे अपने बीगचे को हरा-भरा रख सकते हैं। यह आपकी 500 मिली, 1 लीटर, 2 लीटर की बोतल में आराम से फिट हो जाता है।

लेजी गार्डनर स्टेनलेस स्टील खुरपी

कहने को तो यह खुरपी ही है। लेकिन पारंपरिक खुरपी से कुछ अलग यह बेहद स्टाइलिश है। इसका हैंडल सेरेमिक का है। इसका साइज भी काफी आरामदेह। आप अपने लिए तो इसका इस्तेमाल कर ही सकते हैं। किसी भी प्लांट लवर को गिफ्ट करने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है। यह ड्यूरेबल है। बालकनी या छोटे सी बगिया के लिए परफैक्ट है। यह येलो और रेड कलर में उपलब्ध है।

RIANZ Acrylonitrile Butadiene Styrene ABS गार्डनिंग ग्लव्ज

गार्डनिंग करने के लिए यह बहुत अच्छे दस्ताने हैं। इन्हें पहन कर आप आराम से पौधों की कटाई-छंटाई कर सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि कांटेदार पौधे जैसे कि गुलाब की छंटाई करते वक्त हाथ पर कांटे चुभ जाते हैं। यह ग्लव्ज इनसे सुरक्षा करेंगे। यह खुदाई प्लांटिंग के लिए परफेक्ट हैं। इनमें पंजे भी बने हैं। यह पंचर प्रूफ मैटेरियल से बने हैं। ऐसे में हाथों की अंगुलियों के नुकसान होने की गुंजाईश बहुत कम है।

JetFire 7Pcs गार्डनिंग हैंडटूल किट

यह एक प्लांट लवर के लिए बेहतरीन गिफ्टिंग आइडिया है। यह सभी 100% JetFire Tools है और जो मेड इंडिया है। इस सैट में आपको गार्डनिंग के 7 उपकरणों का एक सैट मिलेगा। जिसमें छोटे ट्रॉवेल, बड़े ट्रॉवेल, कल्टीवेटर, आईवीडर और कांटेदार कैची शामिल है। इस सैट के साथ गार्डन में आप अपना टाइम बिता सकते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। जब आप हमारे शॉप नाउ के जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है।

संबंधित आर्टिकल