
हवा के लिए सीलिंग फैन यानी सीलिंग पंखे सभी जगह लगाए जाते हैं। फिर चाहे वो घर हो, दुकान हो, ऑफिस हो या स्कूल हो ऐसी कोई जगह नहीं है जहाँ पर गर्मी से बचने के लिए या ताजी हवा के सर्कुलेशन के लिए पंखे ना लगाए जाते हों। ये हमें गर्मी से तो बचाते ही हैं, साथ ही कमरे या उस जगह की हवा को तेजी से घुमाते हुए नई हवा के लिए जगह भी बनाते हैं। हालांकि गर्मियों में इनकी जितनी जरूरत महसूस होती है, बारिश व ठंड के मौसम में इतना काम नहीं आते। गर्मियों में हम उन्हें फुल स्पीड पर चलाते हैं, वहीं अन्य दोनों मौसम में स्पीड को बहुत कंट्रोल में रखते हुए चलाना पसन्द करते हैं। ऐसे में अगर पंखे में रेगुलेटर ना हो या उसका रेगुलेटर खराब हो तो वो सिर्फ फुल स्पीड पर ही हवा फेंकेगा। हालांकि हम हमेशा फुल स्पीड पर फैन चलाना पसन्द नहीं करते, इसलिए उसमें रेगुलेटर होना बहुत जरूरी रहता है। पहले के जमाने में काफी बड़े रेगुलेटर आते थे, लेकिन बदलती तकनीक की वजह से अब रेगुलेटर का साइज भी बहुत छोटा हो गया है, और अब वे नॉर्मल स्विच के साइज और सॉकेट के साइज में आते हैं और दाम में भी काफी किफायती रहते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको अमेजन पर मिल रहे सीलिंग फैन के रेगुलेटर्स ही बता रहे हैं। जो कि अलग-अलग रेंज में उपलब्ध हैं।
अगर आप अपने घर में धीमी गति से पंखा चलाते हैं तो स्टेप टाइप फैन रेगुलेटर आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है और ये बिजली की काफी बचत भी करते हैं। जिससे कि आपकी पैसों की भी काफी बचत हो जाती है। स्टेप रेगुलेटर गति को कुशलतापूर्वक नियंत्रित करते हैं और लंबी अवधि तक चलने के लिए बनाए जाते हैं। ये रेगुलेटर घरों, कार्यालयों, दुकानों, रेस्तरां, अस्पतालों आदि में उपयोग के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।
यह Ovicart (ओविकार्ट) ब्रांड का 7 स्टेप सीलिंग फैन रेगुलेटर का दो पीस का सेट है। यह व्हाइट कलर में आता है और 150 से 240 वोल्ट पर काम करता है। यह ट्राईक आधारित रेगुलेटर है जो कि 300W के पंखे/मोटर तक के लिए उपयुक्त है। यह 7 स्पीड रेगुलेटर है, यानीकि इसमें पंखे को नियंत्रित करने के लिए 7 अलग-अलग स्पीड दी गई हैं।
यह SEER ब्रांड का सीलिंग फैन स्विच है, जो कि 7 स्टेप टाइप फैन रेगुलेटर है, यानीकि इसके जरिए 7 अलग-अलग स्पीड पर पंखे को चलाया जा सकता है। इस घर, ऑफिस, शॉप, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल और अन्य सभी जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी लम्बाई 5.5 सेमी और चौड़ाई (breadth) 2.4सेमी है। इसके निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले पॉलिकार्बोनेट मटेरियल का उपयोग किया गया है, और लम्बे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए इसके अन्दर हैवी सर्किट फिट की गई है। यह आकर्षक डिजाइन के साथ नवीनतम तकनीक वाला है। यह अधिक स्थिर और मजबूत संरचना वाला है। यह बिजली की खपत भी कम करता है।
यह STEPZON (स्टेपजोन) ब्रांड के सीलिंग फैन रेगुलेटर का दो पीस का सेट है। यह हैवी ड्यूटी वाला रेगुलेटर है, जो कि हाई वेलोसिटी पर काम करता है। इसे घर, ऑफिस, स्कूल, हॉस्पिटल, हॉल, दुकान समेत अन्य सभी जगहों पर लगने वाले पंखों की स्पीड को नियंत्रित करने के लिए लगाया जा सकता है। यह पॉलिकार्बोनेट मटेरियल से बना है और इसमें 7 स्टेप स्पीड कंट्रोल दिया गया है। यानी आप 7 अलग-अलग स्पीड में से अपनी पसन्द की स्पीड पर रखते हुए पंखे को चला सकते हैं।
यह SEER ब्रांड के सीलिंग फैन स्विच का 2 पीस का सेट है, जो कि 7 स्टेप टाइप फैन रेगुलेटर है, यानीकि इसके जरिए 7 अलग-अलग स्पीड पर पंखे को चलाया जा सकता है। इस घर, ऑफिस, शॉप, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल और अन्य सभी जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी लम्बाई 5.5 सेमी और चौड़ाई (breadth) 2.4सेमी है। इसके निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले पॉलिकार्बोनेट मटेरियल का उपयोग किया गया है, और लम्बे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए इसके अन्दर हैवी सर्किट फिट की गई है। यह आकर्षक डिजाइन के साथ नवीनतम तकनीक वाला है। यह अधिक स्थिर और मजबूत संरचना वाला है। यह बिजली की खपत भी कम करता है। यह रेगुलेटर मैन्युफेक्चरर की तरफ से 12 महीने की वॉरंटी के साथ आता है।
यह पेनासोनिक कम्पनी के Anchor (एंकर) ब्रांड का पेंटा स्टेप फैन रेगुलेटर है, जो कि सॉकेट साइज का है। यह पॉलिकार्बोनेट मटेरियल का बना है और हैवी ड्यूटी देता है। यह रेगुलेटर एक साल की वॉरन्टी के साथ आता है। यह एंकर द्वारा लॉन्च पहला पियानो स्विच है। इसमें स्पीड कंट्रोल के लिए 5 स्टेप स्पीड दी गई हैं। यह रोटेरी टाइप स्विच है। यह घर, ऑफिस, शॉप्स, रेस्टोरेंट्स, हॉस्पिटल्स और अन्य सभी जगहों पर लगने वाले सीलिंग फैन के लिए उपयुक्त है। स्मूद और साउंडलेस ऑपरेशन्स के लिए इसमें सॉफ्ट टच टेक्नोलॉजी दी गई है। यह अद्वितीय डिजाइन के साथ ऊपर से नीचे तक सरल लेकिन मजबूत लॉकिंग के साथ आता है। यह आकर्षक डिजाइन के साथ नवीनतम तकनीक, अधिक स्थिरता और मजबूत संरचना वाला है। यह बिजली की खपत भी कम करता है।
यह पेनासोनिक कम्पनी के एंकर ब्रांड का पेंटा स्टेप वाला फैन रेगुलेटर (मिनी) है। यह पॉलिकार्बोनेट मटेरियल से बना है और सफेद कलर का है। पंखे की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए इसमें 5 स्टेप स्पीड कंट्रोलर दिया गया है। यह रेगुलेटर सालभर की वॉरन्टी के साथ आता है।
7- Hi-PLASST (5pcs) Switch Type Regulator, 7-Step, Non-Modular Step Type Fan Regulator for Home & Offices (White) Pack of 5
यह हाई-प्लास्ट ब्रांड का स्विच टाइप रेगुलेटर है, जो कि 5 पीस के सेट में आता है। इसमें 7 स्टेप नॉन मॉड्यूलर फैन रेगुलेटर दिए गए हैं, जो कि घर, ऑफिस व अन्य जगहों पर लगे सीलिंग फैन के लिए परफेक्ट हैं। इसमें रोटरी टाइप स्विच आता है, और यह सभी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक मटेरियल से बने हैं। यह कैपेसिटर बेस्ड फैन रेगुलेटर हैं, जो कि वोल्टेज को कंट्रोल करते हैं और प्रभावी तरीके से पंखे की स्पीड को भी नियंत्रित करते हैं। ये रेगुलेटर मजबूती से बने हुए हैं। ये गैर-मॉड्यूलर बोर्डों के लिए उपयुक्त हैं और उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल से बने हैं। लंबे समय तक सर्विस देने के लिए इनके अंदर भारी सर्किट फिट किया गया है। यह ट्राइक बेस्ड स्विच है।
लाइव हिंदुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। आप हमारे शॉप नाउ के जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट्स के संबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 सहित लागू कानूनों के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। इस आर्टीकल में लिस्टेड प्रोडक्ट प्राथमिकता की किसी विशेष सीरीज में नहीं हैं।