सोशल मीडिया फेम के लिए मगरमच्छों पर सुतली बम फेंका, ओछी हरकत के लिए युवक पर होगी FIR

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, कोटा
share

सोशल मीडिया फेम के लिए एक युवक ने ओछी हरकत करते हुए मगरमच्छों पर सुतली बम फेंक दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा करेगी।

सोशल मीडिया फेम के लिए मगरमच्छों पर सुतली बम फेंका, ओछी हरकत के लिए युवक पर होगी FIR

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए राजस्थान के कोटा जिले में युवक की ओछी हरकत वाला वीडियो सामने आया है। एक लड़के ने सुतली बम जलाकर चंद्रलोही नदी में फेंक दिया। इस नदी में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। जिस समय लड़के ने यह हरकत की उस समय कई मगरमच्छ नदी के बीच में बने चट्टानों पर धूप सेक रहे थे।

नदी में बम फटते ही मगरमच्छ इधर-उधर भागने लगे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल होने लगा है। जिसमें लड़का नदी में सुतली बम फेंकता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद में बोरखेड़ा थाने में इस लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एएसआई करतार यादव ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की ओर से मगरमच्छों पर सुतली बम फोड़ने की एक शिकायत दी गई है। वीडियो की जांच की जा रही है। वहीं जांच में सामने आया है कि मगरमच्छों को परेशान करने वाला लड़का चंद्रशेल इलाके का ही रहने वाला है। उसने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर इस वीडियो को अपलोड किया था और कुछ ही घंटे में 21 हजार से ज्यादा व्यूज भी आ गए थे। जब उसे पता लगा कि किसी ने वीडियो को लेकर थाने में शिकायत दी है तो उसने वीडियो को डिलीट कर दिया।

पुलिस ऐक्शन में जुटी

हालांकि, तब तक इस वीडियो को लोगों ने डाउनलोड कर एक दूसरे को शेयर करना शुरू कर दिया। वही वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मगरमच्छ शेड्यूल एक के एनिमल में आता है। इन्हें मारना या घायल करने की कोशिश करना सख्त अपराध की श्रेणी में आता है।

आरोपी के खिलाफ जुर्म साबित होने के बाद से 3 से 7 साल की जेल और 10 हजार रुपए का जुर्माना भी हो सकता है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी कि उसके साथ इस हरकत में और कौन सा मिल रहा है।

रिपोर्ट- योगेंद्र महावर

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।