Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Why Amaira Jumped From Neerja Modi School In Jaipur Parents New Claim
बच्चों के चिढ़ाने से परेशान होकर बच्ची ने लगाई छलांग? नीरजा मोदी स्कूल पर माता-पिता का क्या आरोप

बच्चों के चिढ़ाने से परेशान होकर बच्ची ने लगाई छलांग? नीरजा मोदी स्कूल पर माता-पिता का क्या आरोप

संक्षेप:

जयपुर के स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर 9 साल की बच्ची अमायरा की मौत के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोप है कि बच्ची को स्कूल में परेशान किया जा रहा था। स्कूल प्रशासन से इस बारे में शिकायत भी की गई थी लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।

Nov 08, 2025 01:58 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

जयपुर के स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर 9 साल की बच्ची अमायरा की मौत के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोप है कि बच्ची को स्कूल में परेशान किया जा रहा था। स्कूल प्रशासन से इस बारे में शिकायत भी की गई थी लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। ये आरोप बच्ची के माता-पिता ने लगाया। उनका कहना है कि बच्ची को उसके क्लास में पढ़ने वाले बच्चे परेशान करते थे। टीचर से इस बारे में शिकायत भी की गई थी लेकिन फिर भी उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने सभी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। हादसे वाले दिन भी बच्ची ने शिकायत की थी लेकिन कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अमायरा की मां शिवानी मीणा ने बच्ची का एक ऑडियो भी रिकॉर्ड किया था जिसमें वह कह रही थी कि वह स्कूल नहीं जाना चाहती। मां ने ये ऑडियो उसकी क्वलास टीचर को भेज दिया था ये सोचकर कि स्कूल प्रशासन अलर्ट होगा। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मां ने कहा, मैं क्लास टीचर से बात करती थी। मैंने क्लास कोऑर्डिनेटर से भी एक बार नहीं, बल्कि पिछले एक साल में कई बार बात की, लेकिन उन्होंने या तो मेरी बात अनसुनी कर दी या फिर मुझे नज़रअंदाज़ कर दिया।

माता पिता ने आरोप लगाया है कि बच्चे उनकी बेटी को धमकाते थे, चिढ़ाते थे और यौन संबंधों वाले अपशब्द कहते थे। हालांकि स्कूल प्रशासन ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान दिया। बच्ची ने एक नवंबर को नीरजा मोदी स्कूल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ये आरोप ऐसे समय में लगाए गए हैं जब अगले हफ्ते मामले को लेकर गठित की गई पांच सदस्यीय समिति अगले हफ्ते अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।