Hindi Newsराजस्थान न्यूज़western disturbance to arrive rain in rajasthan will experience know latest weather update
पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक; राजस्थान में होगी बारिश, किन इलाकों में बरसेंगे बदरा?

पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक; राजस्थान में होगी बारिश, किन इलाकों में बरसेंगे बदरा?

संक्षेप:

राजस्थान में 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलेगा। इससे कई इलाकों में बारिश की संभावना है। नए सिस्टम से तापमान बढ़ेगा जिससे लोगों को शीतलहर से राहत मिलेगी। किन इलाकों में बरसेंगे बदरा?

Jan 18, 2026 04:42 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

राजस्थान में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसकी वजह से राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगामी वेदर सिस्टम की वजह से राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। इससे सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड कम होने के आसार हैं। इससे शीतलहर और बर्फीली हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दस्तक देंगे दो पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की मानें तो 19 और 21 जनवरी की रात से लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसकी वजह से राजस्थान में मौसम बदल जाएगा। राजस्थान के कुछ भागों में 22 से 24 जनवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 और 23 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावटी के क्षेत्र के कुछ भागों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को शेखावटी क्षेत्र और जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से 22, 23 और 24 जनवरी को जयपुर,भरतपुर, बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 22 जनवरी को राजस्थान के अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, चुरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश होने से फसलों को फायदा होगा। बारिश के कारण शीतलहर की तीव्रता में कमी आएगी। बर्फीली हवाओं के कारण पाला और कड़ाके की ठंड से लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

rajasthan weather

देखा गया कोहरा

बीते 24 घंटे की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर घना कोहरा दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान भी सूबे के कुछ हिस्सों ऐसा ही मौसम देखे जाने का पूर्वानुमान है। इस हफ्ते राजस्थान में बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना भी जताई गई है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।