Hindi Newsराजस्थान न्यूज़vasundhara raje and rss chief mohan bhagwat meeting in rajasthan
वसुंधरा राजे और मोहन भागवत के बीच 20 मिनट की मुलाकात से अटकलों की बाढ़

वसुंधरा राजे और मोहन भागवत के बीच 20 मिनट की मुलाकात से अटकलों की बाढ़

संक्षेप:

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बीच मुलाकात ने राजस्थान की राजनीति में नए अटकलों की बाढ़ ला दी है। बंद दरवाजे के पीछे राजे और भागवत की मुलाकात गुरुवार को जोधपुर में हुई।

Fri, 5 Sep 2025 11:11 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, जोधपुर
share Share
Follow Us on

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बीच मुलाकात ने राजस्थान की राजनीति में नए अटकलों की बाढ़ ला दी है। बंद दरवाजे के पीछे राजे और भागवत की मुलाकात गुरुवार को जोधपुर में हुई। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जोधपुर में दो दिन के दौरे पर पहुंचीं वसुंधरा राजे की मुलाकात लाल सागर इलाके में आदर्श विद्या मंदिर में हुई। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह तो आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। लेकिन राजस्थान की राजनीति में कई तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं। भाजपा के नेता हों या कांग्रेस के सभी जानना चाहते हैं कि इस मीटिंग में दोनों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई? क्या इस मुलाकात का असर आने वाले दिनों में राजस्थान में दिख सकता है?

मोहन भागवत आरएसएस और इसके अनुषांगिक संगठनों के बीच समन्वय बैठक के लिए जोधपुर पहुंचे हैं। अखिल भारतीय स्तर की यह बैठक 5-7 सितंबर को होगी, जिसमें आरएसएस और इससे जुड़े 32 संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। आरएसएस प्रमुख से मुलाकात के बाद राजे सुरसागर में बाबा रामदेवड़ा और राइका बाग के जुगलजोड़ी मंदिर गईं।

राजे और भागवत की मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने वनवास को लेकर एक बयान दिया था जिसकी खूब चर्चा हुई थी। राजस्थान की सत्ता में दरकिनार चल रहीं पूर्व सीएम ने पिछले दिनों धौलपुर में कहा, 'वनवास हर किसी के जीवन में आता है, लेकिन यह स्थायी नहीं होता है। यह आता है और जाता है। धैर्य रखना चाहिए।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।