Hindi Newsराजस्थान न्यूज़उदयपुरrajasthan udaipur brutal double murder saas legs cut grandson killed accused son in law crime news
राजस्थान: सास के पैर काटकर की निर्मम हत्या, नाती को भी नहीं छोड़ा,दामाद पर हत्या का आरोप

राजस्थान: सास के पैर काटकर की निर्मम हत्या, नाती को भी नहीं छोड़ा,दामाद पर हत्या का आरोप

संक्षेप:

राजस्थान के सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में देर रात एक ऐसा दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गौरी और उनके 5 वर्षीय नाती सुरेन्द्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Dec 06, 2025 02:38 pm ISTSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सलूंबर, उदयपुर
share Share
Follow Us on

राजस्थान के सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में देर रात एक ऐसा दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गौरी और उनके 5 वर्षीय नाती सुरेन्द्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने महिला के पैर को धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया, वहीं मासूम बच्चे के सिर और सीने पर कई वार कर उसकी भी जान ले ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिवार और गांव में मातम का माहौल है, और हर कोई सवाल कर रहा है — कौन कर सकता है इतना अमानवीय कृत्य?

सेमारी इलाके के गुड़ासर गांव के पास जहात फलां मोहल्ले में यह दर्दनाक घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई। उस समय परिवार के सदस्य पड़ोस में चल रहे सत्संग कार्यक्रम में गए हुए थे। घर के आगे बने कमरे और हॉल में गौरी और छोटा सुरेन्द्र सो रहे थे।

अचानक चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई—

सामने खून से लथपथ दोनों की लाशें पड़ी थीं।

गौरी के पैर कटे हुए थे और चांदी के कड़े गायब थे।

सुरेन्द्र वहीं बगल में पड़ा दम तोड़ चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह करीब 7 बजे सलूंबर एसपी राजेश यादव, डिप्टी चांदमल सिंगारिया, एफएसएल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

निरीक्षण के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच में कहा—

“वारदात को लूट दिखाने की कोशिश की गई है। घर में बाकी सामान को हाथ तक नहीं लगाया गया। कड़ों की लूट दिखाने के लिए बुजुर्ग महिला के पैर काटे गए। दोनों की मौत सिर पर वार से हुई है।”

– SP राजेश यादव

पुलिस का अनुमान है कि हमलावरों की संख्या 2-3 रही होगी। घटना के समय घर में कोई वयस्क सदस्य मौजूद न था।

मृतका के पति धन्ना मीणा ने पुलिस और मीडिया के सामने चौंकाने वाला आरोप लगाया। उन्होंने कहा मेरे दामाद गंगाराम मीणा ने ही हत्या की है। वह शराब पीकर मेरी बेटी से रोज झगड़ा करता था। हम उसे बार-बार समझाते थे, इसलिए नाराज रहता था। कई बार धमकी देता था।”

धन्ना मीणा का कहना है कि गंगाराम किसी साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

परिजनों ने चेतावनी भी दी है कि दामाद की गिरफ्तारी के बिना पोस्टमॉर्टम नहीं होने देंगे। फिलहाल दोनों शव सेमारी CHC में रखे हैं।

वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग खुलकर बोलने से डर रहे हैं।

पुलिस लगातार दबिश दे रही है, और गंगाराम की तलाश जारी है।

गंगाराम पास के गांव का रहने वाला है और आरोप है कि हत्या के बाद वहीँ से फरार हुआ।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में पिछले 5 साल का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान से पहले, जी राजस्थान, महानगर टाइम्समें सेवा दे चुके हैं। राजस्थान विश्विद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। गुलाबी नगरी जयपुर में ही जन्म हुआ। राजस्थान की राजनीति और समृद्ध कला, संस्कृति पर लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।