Hindi Newsराजस्थान न्यूज़udaipur gangrape of it company manager 3 including ceo held
CEO की बर्थडे पार्टी, कार में मैनेजर को लिफ्ट और फिर रातभर गैंगरेप; उदयुपर में क्या हुआ उस रात

CEO की बर्थडे पार्टी, कार में मैनेजर को लिफ्ट और फिर रातभर गैंगरेप; उदयुपर में क्या हुआ उस रात

संक्षेप:

वह गई तो थी बॉस के बुलावे पर सीईओ के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए लेकिन हैवानियत का शिकार होना पड़ा। राजस्थान के उदयपुर में एक आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ हुई गैंगरेप की घटना बेहद हैरान करने वाली है।

Dec 26, 2025 09:17 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, उदयपुर
share Share
Follow Us on

वह गई तो थी बॉस के बुलावे पर सीईओ के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए लेकिन हैवानियत का शिकार होना पड़ा। राजस्थान के उदयपुर में एक आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ हुई गैंगरेप की घटना बेहद हैरान करने वाली है। आरोप है कि चलती कार उसके साथ दरिंदगी की गई। जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें कंपनी का सीईओ और एग्जीक्युटिव हेड शामिल हैं। हैरानी की बात यह भी है कि पति-पत्नी ने साथ मिलकर गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के मुताबिक, कंपनी के सीईओ ने पिछले शनिवार को अपने बर्थडे की पार्टी दी थी। उसी कंपनी में पीड़िता मैनेजर है। वह अन्य मेहमानों की तरह पार्टी में शामिल जो देर रात तक चली। पार्टी चलती रही और मेहमान एक-एक कर निकलते गए। बाद में पीड़िता समेत चार लोग ही वहां बच गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पास गाड़ी नहीं थी। कंपनी की एग्जीक्युटिव हेड ने उसे कहा कि वह उसे घर तक छोड़ देगी। उसने लिफ्ट के ऑफर को स्वीकार किया और उसकी गाड़ी में बैठ गई। इसमें कंपनी के सीईओ और एग्जीक्युटिव हेड का पति भी थे।

बेहोश करके मिटा रहे थे हवस, तभी आ गया होश

पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सफर के दौरान आरोपियों ने गाड़ी एक दुकान पर रोकी और सिगरेट जैसी कोई चीज खरीदी। उन्होंने इसे पीड़िता को ऑफर किया। इससे पहले यह जानकारी आई थी कि आरोपियों ने शराब खरीदी थी और जबरन उसे पिलाया था। उस संदिग्ध चीज के सेवन से पीड़िता बेहोशी की स्थिति में चली गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो उसने पाया कि चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया जा रहा था। पीड़िता ने कहा कि घटना में तीनों शामिल थे और उसके विरोध के बावजूद उन्होंने गलत काम किया।

रातभर दरिंदगी के बाद घर छोड़ा

पीड़िता ने कहा कि उसे कार में सुबह तक रखा गया और बाद में घर के पास छोड़कर चले गए। महिला ने कहा कि वह बहुत अधिक दर्द में थी और कमजोरी महसूस कर रही थी। वह एक निजी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए गई। उसके मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर सुखेर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

सीईओ समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार

सीईओ, महिला एक्जीक्युटिव हेड और उसके पति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने कहा, 'सुखेर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा गया है।' पुलिस ने कहा कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान को दर्ज किया गया है। जांच एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है।

मैनेजर संग गैंगरेप
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।