राजस्थान: थाने में लड़की लाने वाले 2 कांस्टेबल बर्खास्त, वीडियो बनाने वाले के साथ की थी मारपीट

Ratan Gupta वार्ता, भरतपुर
Follow us on Google News
share

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बर्खास्त कॉन्स्टेबल सोनू और परमवीर पर आरोप है कि वे दोनों 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे एक युवती को थाने लेकर आये थे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी।

राजस्थान: थाने में लड़की लाने वाले 2 कांस्टेबल बर्खास्त, वीडियो बनाने वाले के साथ की थी मारपीट

राजस्थान में भरतपुर के भुसावर थाने में एक लड़की को लाये जाने का मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा, तो थाने पर तैनात दो आरोपी परिवीक्षाधीन कॉन्स्टेबलों को बर्खास्त कर दिया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बर्खास्त कॉन्स्टेबल सोनू और परमवीर पर

आरोप है कि वे दोनों 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे एक युवती को थाने लेकर आये थे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी। जांच में दोषी पाये जाने पर दोनों आरोपी कांस्टेबलों की बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे मोटर साइकिल पर सवार दोनों कांस्टेबल एक युवती को अपने साथ लेकर जा रहे थे, तो शक होने पर एक स्थानीय युवक ने उनका पीछा किया।

मोटर साइकिल जब भुसावर पुलिस थाने के अंदर पहुंच गयी तो युवक द्वारा मामले का वीडियो बनाते समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन कर जब्त कर लिया और उसके साथ मारपीट की। सूत्रों ने बताया युवती के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे भी थाने पहुंचे और युवती को अपने साथ घर ले गये।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।