Hindi Newsराजस्थान न्यूज़twenty seven liquor shops sealed in Jaipur rajasthan
जयपुर में 27 शराब दुकानें सील, जानें वजह

जयपुर में 27 शराब दुकानें सील, जानें वजह

संक्षेप:

एक आबाकारी अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई नियमों के तहत ही की गई है। उन्होंने कहा, 'इन दुकानों ने गारंटी की शर्तों को पूरा नहीं किया, बुनियादी लाइसेंस शुल्क और अन्य बकाया राशि जमा नहीं की, और कई मामलों में निर्धारित अनुपात के मुताबिक शराब का उठान नहीं किया।'

Jan 09, 2026 10:10 am ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

जयपुर में आबाकारी विभाग ने 27 शराब की दुकानों को सील कर दिया। लाइसेंस धारकों ने इसका कड़ा विरोध किया और कहा है कि प्रशासन ने मनमाने ढंग से एक्शन लिया है। अधिकारियों के अनुसार, बकाया लाइसेंस फीस, सिक्योरिटी सहित अन्य फीस का भुगतान न करने के वजह से 9 दुकानें सील की गई हैं। वहीं 18 दुकानों ने दिसंबर तक मिनिमम सेल टारगेट तो पूरा कर लिया था, लेकिन आबकारी नियमों के तहत निर्धारित अनुपात (RML, RSGSM) में शराब का उठान नहीं किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक आबाकारी अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई नियमों के तहत ही की गई है। उन्होंने कहा, 'इन दुकानों ने गारंटी की शर्तों को पूरा नहीं किया, बुनियादी लाइसेंस शुल्क और अन्य बकाया राशि जमा नहीं की, और कई मामलों में निर्धारित अनुपात के मुताबिक शराब का उठान नहीं किया।'

वहीं लाइसेंस धारकों ने इस कदम का विरोध करते हुए तर्क दिया कि फाइनेंशियल ईयर खत्म होने में अब भी तीन महीने का वक्त है। ऐसे में नियमों के तहत दुकानों को सील किए जाने के बजाय पेनल्टी लगाने जाने का प्रावधान है। कई लाइसेंस धारकों ने तो ये भी दावा किया है कि कम से कम 18 दुकानों ने सरकारी डिपो से निर्धारित गारंटी राशि से ज्यादा कीमत की शराब खरीदी और टैक्स का भी पूरा भुगतान किया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान के 23 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट, 27 जिलों में स्कूल बंद
ये भी पढ़ें:जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड, महल रोड पर ट्रैफिक अलर्ट
ये भी पढ़ें:जयपुर में 92 साल के रिटायर प्रोफेसर डॉ. आनंद कश्यप ने बनाया पुरुषार्थ मॉडल

लाइसेंस धारकों ने कहा कि अप्रैल से दिसंबर के बीच उनकी बिक्री फाइनेंशियल ईयर की पहली तीन तिमाही के लिए तय टारगेट से ज्यादा रही है। एक अन्य लाइसेंस धारक ने कहा 'अधिकारियों से कहा गया कि वे पिछले 9 महीनों में हासिल अतिरिक्त टारगेट को जनवरी से मार्च तक की चौथी तिमाही के टारगेट में जोड़ सकते हैं लेकिन ऐसा करने से इनकार कर दिया गया और दुकानों पर एक्शन ले लिया।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।