Hindi Newsराजस्थान न्यूज़tina dabi raids barmer spa center boys girls in custody
टीना डाबी ने अचानक स्पा सेंटर पर मार दिया छापा, लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

टीना डाबी ने अचानक स्पा सेंटर पर मार दिया छापा, लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

संक्षेप:

राजस्थान के बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सफाई अभियान में जुटीं कलेक्टर टीना डाबी ने अचानक शहर के एक स्पा सेंटर पर छापा मार दिया।

Oct 09, 2024 03:33 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, बाड़मेर
share Share
Follow Us on

राजस्थान के बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सफाई अभियान में जुटीं कलेक्टर टीना डाबी ने अचानक शहर के एक स्पा सेंटर पर छापा मार दिया। इस दौरान वहां से 4 लड़कियों और दो लड़कों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। डाबी के स्पा सेंटर में पहुंचते ही भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नवो बाड़मेर अभियान के तहत शहर के चौहटन चौराहे से चामुंडा चौराहे तक सफाई अभियान चलाया जा रहा था। नेशनल हाईवे 68 के किनारे जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी चामुंडा चौराहे के पास पहुंचे। अचानक एक स्पा सेंटर के संचालक ने हड़बड़ाकर दरवाजा बंद कर दिया। यह देखकर कलेक्टर को शक हुआ तो अधिकारियों के साथ वह स्पा सेंटर पर पहुंच गई। उन्होंने दरवाजा खोलने को कहा लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

काफी देर तक जब संचालक ने दरवाजा नहीं खोला तो गेट तोड़कर अधिकारी अंदर पहुंचे। इसके बाद स्पा सेंटर में लड़के-लड़कियां इधर-उधर भागने लगे। लड़कियों ने अपना चेहरा तौलिए से ढंक लिया तो एक लड़की फूट-फूटकर रोने लगी। स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों से 6 लड़के-लड़कियां पकड़े गए। पुलिस इन्हें कोतवाली ले गई।

गौरतलब है कि शहर के लोग अक्सर स्पा सेंटर में देह व्यापार का आरोप लगाकर इन्हें बंद करने की मांग कर चुके हैं। कुछ मौकों पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है। हाल ही में बाड़मेर की कलेक्टर बनीं टीना डाबी ने जिस तरह सक्रियता से काम करना शुरू किया है, उसकी खूब चर्चा होती है। हाल ही में उन्होंने गंदगी को लेकर एक दुकानदार को फटकार लगाई थी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।