'पीएम के इजरायल दौरे की टाइमिंग'... ईरान पर हमले के बीच सचिन पायलट का बड़ा हमला; याद दिलाया 'राष्ट्र हित'
हमलों के बीच राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भी प्रतिक्रिया दी है। सचिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए हैं।

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर हमले शुरू कर दिए। ये हमले राजधानी तेहरान में किए गए हैं। इस हमले में ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। दिनदहाड़े हुए इस हमले में शहर के बीच धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालयों के पास हुआ। हमलों के बीच राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भी प्रतिक्रिया दी है।
सचिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि ‘जो यात्रा थी उसकी टाइमिंग सही नहीं थी और जो भाषण दिया उससे कहीं न कहीं भारत की जो निष्पक्षता है उसपर संदेह खड़ा होता है। हमने हमेशा ’टू नेशन थ्योरी' को सपोर्ट किया है। मगर इसबार हम अपनी विदेश नीति के साथ भी समझौता कर रहे हैं। विदेश नीति राष्ट्र हितों को देखकर बनती है और वह व्यक्तिगत छवि बनाने का माध्यम नहीं होता है।'
‘व्यक्तिगत रिश्तों के आधार पर नहीं चल सकती विदेश नीति’
उन्होंने आगे कहा ‘दुर्भाग्यवश पिछले 11 साल से जो विदेश नीति बनी है वह व्यक्तिगतर आधारित हो गई है। व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर अगर विदेश नीति बनेगी तो देश के हितों को नुकसान होगा। हमने हमेशा कहा है कि भारत का हित पहले है। भारत का हित किसी पार्टी और किसी नेता से ऊपर है। सरकार को इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा। सरकार ने अपनी छवि बनाने और व्यक्तिगत संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कई बार भारत की विदेश नीति के साथ समझौता किया है जिसका मैं इसका विरोध करता हूं।’
ओवैसी ने भी जताया था अंदेशा
AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पीएम मोदी के दौरे की कड़ी आलोचना की थी। ओवैसी ने अंदेशा जताते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायर दौरे के बाद अमेरिका, ईरान पर हमला कर सकता है।
दौरे से पहले कांग्रेस ने क्या कहा था?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि जब पूरी दुनिया नेतन्याहू की आलोचन कर रही है तो पीएम मोदी वहां ‘नैतिक कायरता’ का परिचय देने जा रहे हैं।
दो दिन इजरायल यात्रा पर थे पीएम मोदी
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की इजरायल यात्रा पर बुधवार को तेल अवीव पहुंचे थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 17 करार और 10 घोषणाएं की गयीं। उन्होंने बुधवार को इजराइल की संसद नेसेट को भी संबोधित किया था। बता दें कि पीएम मोदी की इजरायल की यह दूसरी यात्रा थी। इससे पहले वह 2017 में इजरायल गये थे।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित: डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर (स्टेट टीम)
संक्षिप्त विवरण:
मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग



