अलवर में 61 करोड़ की ठगी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई और साइबर ठगों के खिलाफ अभियान चलाकर गैंग के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार किए हैं। इन लोगों ने अलग-अलग राज्यों के लोगों से अब तक करीब 61 करोड़ रुपये की ठगी की है।

राजस्थान के अलवर जिले की भिवाडी पुलिस ने 61 करोड़ की ठगी करने वाली गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गैंग के सदस्य फर्जी फर्म बनाकर लोगों से ठगी के रुपये उन खातों में डलवाते थे, ताकि किसी को पता न चल सके। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई बैंक खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल जप्त किए हैं।
फर्जी फर्म बनाकर डलवाते खाते में रुपये
भिवाडी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने बताया की पकड़े गए ठगों से जब पुछताछ की तो सामने आया की साइबर ठगी गैंग के सदस्य अलग-अलग राज्यों के लोगों से फर्जी फर्म खोलकर उसमे ठगी के रुपये डलवाते हैं और उन रुपयों को निकालकर अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।
100 से ज्यादा ऑनलाइन आई शिकायतें
भिवाडी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने बताया की क्षेत्र में लगातार साइबर ठगी गैंग सक्रिय हो रही थी। ये लगातार लोगों को अपना निशाना बना कर ठगी कर रही थी। 100 से ज्यादा लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई और साइबर ठगों के खिलाफ अभियान चलाकर गैंग के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार किए हैं। इन लोगों ने अलग-अलग राज्यों के लोगों से अब तक करीब 61 करोड़ रुपये की ठगी की है।
पकड़े गए बदमाश हरियाणा मेवात के रहने वाले
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गैंग के बदमाशों के नाम वकिल अहमद, राशिद और अजमत अली हैं। वकिल अहमद पुत्र रोजदार खान की उम्र 40 साल है। वह गांव घुडावली, जिला पलवल (हरियाणा) का रहने वाला है। राशिद पुत्र इब्राहीम की उम्र 28 साल है। वह भी पलवल हरियाणा का निवासी है। अजमत अली पुत्र दीनु, मुँह मेवात का निवासी है।
पुलिस ने जप्त किए कई सामान
भिवाडी पुलिस ने साइबर ठगी गैंग के सदस्यों के कब्जे से 11 विभिन्न बैंको के चैक बुक, 4 एटीएम कार्ड, 4 क्युआर कोड, 1 स्वेप मशीन, 5 मोबाईल फोन बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
इनपुट- हंसराज

लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें



