राजस्थान में गहनों की चमक बनी खतरा, घर में सो रही बुजुर्ग को खाट सहित उठा ले गए चोर
गांव में चोरों ने 90 साल की महिला को उसकी खाट समेत उठाकर ले जाने की कोशिश की, ताकि उसके पहने हुए करीब डेढ़ किलो चांदी के गहनों को लूट सकें। हालांकि परिवार और ग्रामीणों की सतर्कता के चलते बदमाश अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके।

चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच भीलवाड़ा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के अरवाड़ क्षेत्र के कोठिया गांव में चोरों ने 90 साल की बुजुर्ग महिला को उसकी खाट समेत उठाकर ले जाने की कोशिश की, ताकि उसके पहने हुए करीब डेढ़ किलो चांदी के गहनों को लूट सकें। हालांकि परिवार और ग्रामीणों की सतर्कता के चलते बदमाश अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके।
पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात की है। चोर पूर्व सरपंच नाथी देवी माली के घर में चोरी के इरादे से घुसे थे। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने घर के अन्य सदस्यों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया, जिससे वे बाहर न निकल सकें। घटना के समय नाथी देवी की सास छोटी देवी बरामदे में खाट पर सो रही थीं। उनके शरीर पर भारी चांदी के गहने देखकर बदमाशों ने उनका मुंह दबाया और खाट समेत उठाकर पास के खेत में ले गए।
खेत में छोड़कर भाग गए
चोरों ने बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर बांध दिए और गहने लूटने की कोशिश की। इसी बीच घर के अन्य लोगों की नींद खुली तो उन्होंने अपने कमरे बाहर से बंद पाए। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजे तोड़ा। छोटी देवी के घर में न मिलने पर तुरंत खोजबीन शुरू की गई। कुछ ही देर बाद वह पास के खेत में लाचार हालत में पड़ी मिलीं, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
एक दिन पहले हुई थी म
इस घटना से एक दिन पहले सवाई माधोपुर जिले के कोदई गांव में भी चांदी के गहनों के लिए एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वह खेत में बकरियां चरा रही थी, तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर पैरों से चांदी की पायल लूट ली। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीण इलाकों में महिलाओं, खासकर बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का मानना है कि चांदी की कीमतों में तेजी के कारण पारंपरिक गहने पहनने वाली महिलाओं को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर



