घर में कॉकरोच…; राजस्थान में CJP के आशुतोष रांका पर हमले के बाद क्या बोले BJP विधायक

लाइव हिन्दुस्तान
share

आरोप है कि ग्रामीणों ने ना सिर्फ सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि सीजेपी के सह-संयोजक अशुतोष रांका पर भी हमला किया और उन्हें पीछे से पकड़कर उन्बें घूंसे मारे। 

घर में कॉकरोच…; राजस्थान में CJP के आशुतोष रांका पर हमले के बाद क्या बोले BJP विधायक
सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका पर ग्रामीणों ने किया हमला

कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को शुक्रवार को जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के दौरे के दौरान ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने उन पर हमला किया और बाहर खदेड़ दिया। यह घटना रामपुरा- कंवरपुरा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई जहां सीजेपी कार्यकर्ता भवन की हालत का जायज़ा लेने और छात्रों व शिक्षकों से बातचीत करने पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने सीजेपी के सह-संयोजक अशुतोष रांका को भी घेर लिया और उनके साथ-धक्का मुक्की की। जब रांका ने भीड़ से बचकर भागने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और घूंसे भी मारे। इस घटना पर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। बीजेपी के एक विधायक से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, घर में कॉकरोच का कोई महत्व नहीं है।

उन्होंने कहा, सीजेपी क्या है। कॉकरोच की बात कर रहे हैं। घर के अंदर कॉकरोच का कोई महत्व नहीं है। घर के अंदर बच्चों का महत्व है। घर के अंदर युवाओं का महत्व है। हमारे इतिहास का सबसे बड़ा जेन जी खुदीराम बोस है। वहीं राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा है कि कांग्रेस ने ही सीजेपी का मुखौटा पहना हुआ है और लोग उन्हें जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोग अलग-अलग मुखौटे पहनकर गांवों में जाते हैं और वहां की शांति भंग करना चाहते हैं। लोग उन्हें जवाब दे रहे हैं। कांग्रेस कोई पूछ नहीं रहा, इसलिए वे किसी और का मुखौटा पहन रहे हैं।

सीजेपी कार्यकर्ताओं को निकाला बाहर

खबरों के मुताबिक, सीजेपी के कार्यकर्ताओं के गांव पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने मुख्य रास्ते पर बैरिकेड लगा दिए थे और गांव में आने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ जिसके बाद कार्यकर्ताओं को उस इलाके से बाहर निकाल दिया गया। बाद में ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर धरना दिया और सीजेपी के खिलाफ नारे लगाए।

स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय प्रयासों से स्कूल की मरम्मत की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने इस काम के लिए पहले ही धन मंज़ूर कर दिया है।

स्कूल की इमारत को असुरक्षित घोषित कर छात्रों के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल स्कूल की इमारत के पास बने पशुबाड़े में कक्षाएं चल रही हैं। सीजेपी ने कहा था कि उसके कार्यकर्ता शुक्रवार को जयपुर के दो सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे ताकि शिक्षा व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया जा सके। यह कार्यक्रम राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों और मीडिया के सदस्यों के प्रवेश को लेकर चल रहे विवाद के बीच हो रहा है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़घर में कॉकरोच…; राजस्थान में आशितोष रांका पर हमले के बाद क्या बोले BJP विधायक