राजस्थान में सूखे की मार, पारा चढ़कर 39 पार; जानिए कब बन रहे बारिश के आसार
- बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही कहीं पर बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने आने वाले हफ्ते में बारिश को लेकर क्या चेतावनी जारी की है।

राजस्थान इन दिनों सूखे की मार झेल रहा है। पारा दिनो-दिन चढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही कहीं पर बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने आने वाले हफ्ते में बारिश को लेकर क्या चेतावनी जारी की है। आइए जानिए मौसम के अपडेट।
23 मार्च से लेकर 29 मार्च तक, राज्य में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि इस बीच राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस तरह आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिर धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होने की बात कही गई है।
इस तरह बारिश न होने के साथ ही मौसम विभाग ने 27 मार्च तक राज्य के किसी भी हिस्से के लिए चेतावनी जारी नहीं की है। राजधानी जयपुर की बात करें तो आज यहाँ आसमान मुख्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना है। ये क्रम आने वाली 29 मार्च तक जारी रहने के आसार हैं। इस बीच पहले तापमान में बढ़ोतरी और उसके बाद कमी देखने को मिलने वाली है।
राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान वाले इलाकों की बात करें तो बाड़मेर में 39.5, जैसलमेर में 38.5, जालौर में 38.3, नागौर में36.2, वनस्थली में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अगर कम की बात करें तो फतेहपुर में 11.4 डिग्री, माउंट आबू में 11, पाली में 12.4, करौली में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।