Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Superfast train collides with tractor trolley in Bikaner
बीकानेर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, टक्कर से हड़कंप; कैसे हुआ हादसा? VIDEO

बीकानेर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, टक्कर से हड़कंप; कैसे हुआ हादसा? VIDEO

संक्षेप:

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से सुपरफास्ट ट्रेन टकराई और ट्रॉली रेलवे पटरी से खिसककर किनारे हो गई। इस टक्कर में भीषण आवाज के बीच यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Nov 17, 2025 12:18 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, बीकानेर
share Share
Follow Us on

राजस्थान के बीकानेर से ट्रैक्टर ट्रॉली और सुपरफास्ट ट्रेन की टक्कर की खबर सामने आई है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टला और ट्रेन डीरेल होने से बच गई। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से सुपरफास्ट ट्रेन टकराई और ट्रॉली रेलवे पटरी से खिसककर किनारे हो गई। इस टक्कर में भीषण आवाज के बीच यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे क्रॉसिंग पर कोई फाटक नहीं था। इसके चलते एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर लाइन क्रॉस कर रहा था, लेकिन इसी जल्दबाजी में वह ट्रैक पर आ गया। इतने में सामने से बीकानेर-दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस आ गई। लोको पायलट ने जैसे ही सामने ट्रैक्टर ट्रॉली देखी, उसने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन की गति को कम कर दिया। इधर ट्रैक्टर ड्राइवर ने सामने से ट्रेन को आते देख घबराकर ट्रॉली सहित ट्रैक्टर को छोड़कर कूद गया।

हालांकि लोको पायलट ने ट्रेन की स्पीड कम कर दी थी, लेकिन फिर भी रेलगाड़ी जाकर टकरा गई। लेकिन, स्पीड कम होने के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। जोरदार टक्कर से ट्रॉली अलग हो गई और तेज आवाज से ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, अगर ट्रेन की स्पीड ज्यादा होती तो डीरेल भी हो सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।