जैसलमेर में तेज आंधी-तूफान ने उखाड़े होटल के सोलर पैनल की प्लेटें, दादा-पोतों पर जा गिरीं; एक की मौत
राजस्थान के जैसलमेर में तेज आंधी-तूफान के चलते एक होटल की छत पर लगे सोलर पैनल की प्लेटें उखड़कर सड़क पर जा गिरी। इस दौरान स्कूटर पर सवार दादा और उनके दो पोते इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दादा ने दम तोड़ दिया।

राजस्थान के जैसलमेर में तेज आंधी-तूफान के चलते होटल की छत पर लगे सोलन पैनल की प्लेटें सड़क पर आ गिरीं जिसकी चपेट में आने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उनके दो पोते गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान शुभाष खत्री के रूप में हुई है।
वे अपने दो पोतों के साथ स्कूटर पर सवार थे। इस दौरान गांधी कॉलोनी में बारिश और आंधी के दौरान सोलर पैनल की प्लेटें उखड़कर सीधा उनके ऊपर आ गिरीं। इस दौरान तीनों को गंभीर चोटें आईं और तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां शुरुआती ईलाज के बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान जोधपुर ले जाते हुए सुभाष खत्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दो पोते श्याम( 5) और ऋषभ (2) की जान बच गई हालांकि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गाड़ियों को पहुंचा नुकसान, लगा ट्रैफिक जाम
सोलर पैनल ने नीचे खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस के मुताबिक, बेहद ही तेज आंधी-तूफान ने एक होटल की छत पर लगीं सोलर पैनल प्लेटें उखाड़ दीं और वह सड़क पर जा गिरीं जिसकी चपेट में एक परिवार आ गया।
परिजनों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
परिजनों और स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की है और साथ ही आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि बाद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरदीन फकीर ने एक प्राइवेट एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को जोधपुर शिफ्ट करने में मदद की।
दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय
राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता से बारिश का दौर जारी है जहां शनिवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार बालोतरा जिले के पचपदरा में सबसे ज्यादा आठ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई इसके बाद डूंगरपुर में सात सेंटीमीटर बारिश हुई। डूंगरपुर के धंबोला और बालोतरा में 6-6 सेंटीमीटर बाररिश हुई।
रिफाइनरी उद्घाटन से पहले बैनर और होर्डिंग गिरे
बालोतरा इलाके में नवनिर्मित पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए लगे अनेक बैनर और होर्डिंग तेज अंधड़ और बारिश के कारण गिर गए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम करीब सात बजे पचपदरा इलाके में अंधड़ आया जिससे कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर फट गए और कई होर्डिंग उखड़ गए। हालांकि गनमीत रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
(भाषा के इनपुट के साथ)
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग


