ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानदुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा अब आमजन के लिए खोली, प्रवेश के लिए होगा टिकट

दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा अब आमजन के लिए खोली, प्रवेश के लिए होगा टिकट

विश्व की सबसे ऊँची 369 फ़ीट की शिव प्रतिमा गणेश टेकरी स्थित तत पदम उपवन मे स्थापित की गई है। नो दिवसीय रामकथा मे मोरारी बापू ने मानस विश्वास स्वरूपम के माध्यम से इसका लोकार्पण किया गया था।

दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा अब आमजन के लिए खोली, प्रवेश के लिए होगा टिकट
Swati Kumariलाइव हिंदुस्तान,उदयपुरSat, 26 Nov 2022 08:34 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

विश्व की सबसे उची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम आमजन के लिए रविवार से खोल दी जाएगी। विश्वास स्वरूपम का विश्वार्पण गत माह के अंतिम सप्ताह में ही मोरारी बापू की रामकथा के माध्यम से किया गया था। परिसर मे प्रवेश टिकट द्वारा ही अधिकृत होगा।

विश्व की सबसे ऊँची 369 फ़ीट की शिव प्रतिमा गणेश टेकरी स्थित तत पदम उपवन मे स्थापित की गई है। नो दिवसीय रामकथा मे मोरारी बापू ने मानस विश्वास स्वरूपम के माध्यम से इसका लोकार्पण किया गया था। नो दिवसीय लोकार्पण महोत्सव में
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीं. पी. जोशी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, योगगुरु बाबा रामदेव सहित देश विदेश की धार्मिक, राजनितिक ओर सामाजिक क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी।

विश्वास स्वरूपम तत पदम उपवन की संचालन समिति ने प्रवेश के लिए टिकट निर्धारित किया है और रविवार से आमजन के लिए इसे खोल दिया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें