राजस्थान में मणिपुर जैसा मामला, आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया; वीडियो वायरल

लाइव हिंदुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद थाने के पहाडा ग्राम पंचायत के निचलाकोटा गांव मे महिला को नग्न कर परेड कराने का मामला सामने आया है।डीजीपी मिश्रा ने कहा- घटना में लिप्त 8 आरोपी चिन्हित कर लिए है।

mandsaur gang rape

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद थाने के पहाडा ग्राम पंचायत के निचलाकोटा गांव मे महिला को नग्न कर परेड कराने का मामला सामने आया है। डीजीपी मिश्रा ने बताया कि घटना में लिप्त सभी 8 आरोपी चिन्हित कर लिए गए है। सभी आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ होगी। राज्य सरकार ने प्रतापगढ़ की घटना को अत्यंत गम्भीरता से लिया है। डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देश पर एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा है। डीजीपी ने दिए तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता व आरोपी दोनों ही आदिवासी समाज के है। पीड़िता के पूर्व ससुर सहित अन्य परिजन है आरोपी।सूचना मिलते ही पुलिस पंहुची मौके पर। एसपी डिप्टी एसपी व थानाधिकारी भी तत्काल पहुंचे घटनास्थल पर। एसपी अमित कुमार ने बताया कि एफआईआर की गई दर्ज।  पुलिस की 6 टीमो का गठन किया है। 

महिला चीख रही है और छोड़ने की गुहार लगा रही है

एसपी अमित कुमार देर रात गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस महिला के साथ यह शर्मसार करने वाली घटना हुई, उसकी शादी एक साल पहले ही इस गांव के युवक के साथ हुई थी। 30 अगस्त को गांव के ही एक दूसरे मोहल्ले का युवक महिला को भगा ले गया। 31 अगस्त को ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पति ने गांव वालों के सामने ही महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया। जो वीडियो शेयर हुआ, उसमें महिला चीख रही है और छोड़ने की गुहार लगा रही है। पति उसे जबरन पकड़ कर भीड़ में ले जाता है और पूरे गांव में घुमाता है। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन कोई उसे नहीं रोकता। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला से मारपीट भी की गई। महिला को एक किमी दूर गांव की नदी तक दौड़ाया गया।

गहलोत बोले- कड़ी सजा मिलेगी 

सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।

वसुंधरा राजे ने की ये अपील 

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा- इस बेटी के साथ जो निंदनीय घटना घटी है, उससे संपूर्ण राजस्थान शर्मसार हुआ है। अपराधियों ने सारी सीमाएं लांघ दी है। लेकिन आब सब कृपया वायरल हो रहे वीडियो को और अधिक पोस्ट ना करें। 

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़राजस्थान में मणिपुर जैसा मामला, महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया