ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थान सियासी किस्सा: सचिन पायलट से पहली बार कब मिले थे अशोक गहलोत; CM ने खुद बताया, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान

सियासी किस्सा: सचिन पायलट से पहली बार कब मिले थे अशोक गहलोत; CM ने खुद बताया, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान

एक इंटरव्यू के दौरान गहलोत ने बताया कि उनकी सचिन पायलट से पहली मुलाकात तब हुई थी जब वो महज ढाई साल के थे। अशोक गहलोत द्वारा बताई गई सचिन पायलट की उम्र के अनुसार, वह साल 1979 रहा होगा।

 सियासी किस्सा: सचिन पायलट से पहली बार कब मिले थे अशोक गहलोत; CM ने खुद बताया, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान
Mohammad Azamलाइव हिंदुस्तान,जयपुरTue, 06 Jun 2023 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान की वर्तमान राजनीति में दो नामों की खूब चर्चा है। इनमें एक नाम पूर्वी डिप्टी सीएम सचिन पायलट( Sachin Pilot) का है, वहीं दूसरा नाम प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत( Ashok Gehlot) का नाम शामिल है। इन दो नामों की चर्चा इनके बीच चल रही सियासी तकरार की वजह से है। ऐसे में एक सवाल खड़ा होता है कि क्या गहलोत और पायलट के बीच ऐसी तकरार हमेशा रही है या राजनीतिक महत्वाकांक्षा ने दोनों के बीच दूरियां बढ़ा दी हैं? हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीएम अशोक गहलोत से सवाल पूछा गया कि सचिन पायलट से पहली बार उनकी मुलाकात कब हुई थी? इस सवाल का जवाब देते हुए अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की जो उम्र बताई वो जानकर हैरान हो जाएंगे। 

सचिन पायलट और गहलोत के बीच हाल के दिनों में काफी तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणियां भी की हैं। दोनों के बीच की सियासी तकरार इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि दोनों ही राजस्थान के बड़े जनाधार वाले नेता हैं और एक ही पार्टी, कांग्रेस में हैं।

ढाई साल की उम्र में पहली बार दोनों मिले
एक इंटरव्यू के दौरान गहलोत ने बताया कि उनकी सचिन पायलट से पहली मुलाकात तब हुई थी जब वो महज ढाई साल के थे। अशोक गहलोत द्वारा बताई गई पायलट की उम्र के अनुसार, वह साल 1979 रहा होगा। बता दें कि अशोक गहलोत गांधी परिवार के बहुत करीबी नेता रहे हैं। हालांकि, वर्तमान दौर में सचिन पायलट को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि सचिन पायलट ने अपना फैसला राहुल गांधी पर ही छोड़ दिया है।

नई पार्टी बनाने की है चर्चा
गहलोत से तकरार के बीच हाल ही में दिल्ली में एक बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद माना जा रहा था कि पायलट और गहलोत के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। हालांकि, एक बार फिर से दोनों के बीच मामला सुलझने वाली खबरों को धक्का लगा है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सचिन पायलट अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। चर्चा का बाजार गर्म है कि सचिन पायलट 11 जून को अपने पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि के दिन नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में पायलट ने राजस्थान की अपनी ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। पायलट पूर्व की वसुंधरा सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें