ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानकन्हैयालाल मर्डर के पीछे BJP के लोग, दबाव बना हत्या से पहले पुलिस हिरासत से छुड़वाया; गहलोत का दावा

कन्हैयालाल मर्डर के पीछे BJP के लोग, दबाव बना हत्या से पहले पुलिस हिरासत से छुड़वाया; गहलोत का दावा

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की 28 जून को हत्या किया गया था। कन्हैयालाल पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनकी हत्य की गई थी। 2 लोगों पर कन्हैयालाल की हत्या का आरोप है।

कन्हैयालाल मर्डर के पीछे BJP के लोग, दबाव बना हत्या से पहले पुलिस हिरासत से छुड़वाया; गहलोत का दावा
Nishant Nandanपीटीआई,जालंधरMon, 13 Nov 2023 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के उदयपुर जिले में टेलर कन्हैयालाल मर्डर केस को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा दावा किया है। अशोक गहलोत ने दावा किया है कि कन्हैयालाल की हत्या के पीछे जो लोग शामिल थे वह सभी बीजेपी के लोग थे। यह सभी लोग पुलिस हिरासत में थे लेकिन पुलिस की दबाव की वजह से यह सभी हिरासत से बाहर आ गए थे। 25 नवंबर को राजस्थान में चुनाव होना है और इसी चुनाव को लेकर रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अशोक गहलोत ने एक बैठक की थी और इसी बैठक में उन्होंने यह दावा किया है। उदयपुर में कन्हैयालाल की 28 जून को हत्या किया गया था। कन्हैयालाल पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनकी हत्य की गई थी। 

हालांकि, राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने गहलोत के इन दावों से इनकार किया है। पार्टी का कहना है कि टेलर कन्हैयालाल की हत्या कांग्रेस सरकार की नाकामी थी। कांग्रेस सरकार इस सांप्रदायिक घटना से राज्य को नहीं बचा सकीय़ गहलोत ने आरोप लगाया है, 'कन्हैयालाल मर्डर केस के आरोपी बीजेपी के लोग हैं। इस घटना से 2-3 दिनों पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ा था। हालंकि, बीजेपी के लोगों ने उन्हें हिरासत से छुड़ा लिया।'

सीएम ने दावा किया कि इसी वजह से बीजेपी इस घटना को लेकर डिफेंसिव है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ दिनों में अपने राजस्थान दौरे के दौरान कन्हैयालाल मर्डर केस को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा था। अशोक गहलोत के आऱोपों से इनकार करते हुए वेस्टर्न राजस्थान के बीजेपी इंचार्ज औऱ राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने पूछा कि अगर आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था तो तो फिर उन्हें छोड़ा क्यों गया। भाजपा नेता ने कहा, 'अगर वो लोग छूट गए तो राज्य सरकार की कमजोरी है। राज्य सरकार के पास सूचना है और शिकायत पुलिस को दी गई लेकिन इसके बावजूद तनी भयानक घटना हुई है।

सीएम गहलोत ने कन्हैयालाल मर्डर केस में NIA द्वारा की गई जांच पर भी संदेह जताया है। गहलोत ने कहा कि NIA इस मर्डर केस से अपने पैर खींच रही है और कोई नहीं जनता कि क्या हो रहा है। उन्होंने दावा किया, 'हमने हत्या के 2-3 घंटे बाद ही आरोपियों को पक़़ लिया था। लेकिन एनआईए ने उसी रात केस को अपने हाथ में ले लिया। हम नहीं जानते हैं कि इसके बाद से इस केस में क्या प्रोग्रेस हुआ है। कुछ प्रोग्रेस होना चाहिए था।'

अशोक गहलोत ने दावा किया कि इस केस की जांच जानबूझ कर धीमी चल रही है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे केस में कांग्रेस ने गंभीरता से काम किया है। भाजपा के नेता एक कॉन्फ्रेंस के लिए हैदराबाद चले गए। गहलोत ने कहा, 'जैसे ही यह घटना हुई मैं उदयपुर चला गया। लेकिन भाजपा नेता हैदराबाद चले गए। इसमें नेता प्रतिपक्ष भी शामिल थे।' कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो तनाव बढ़ा रही है और बीजेपी कभी विकास के बारे में बातचीत नहीं करती है। बीजेपी के हिंदुत्व का एजेंडा राजस्थान में काम नहीं करेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें