ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानगहलोत सरकार की इस कार्यकाल का आखिरी राज्यसभा चुनाव: आने वाली सरकार अपने कार्यकाल में 10 सांसद चुनकर भेजेगी राज्यसभा

गहलोत सरकार की इस कार्यकाल का आखिरी राज्यसभा चुनाव: आने वाली सरकार अपने कार्यकाल में 10 सांसद चुनकर भेजेगी राज्यसभा

2024 में तीन सीटों व 2026 में तीन सीटों व 2028 में चार सीटों पर चुनाव होंगे। शुक्रवार को होने वाले चुनावों में चुने जाने वाले सदस्यों का कार्यकाल भी अगली सरकार के कार्यकाल से पहले खत्म हो जाएगा।

गहलोत सरकार की इस कार्यकाल का आखिरी राज्यसभा चुनाव: आने वाली सरकार अपने कार्यकाल में 10 सांसद चुनकर भेजेगी राज्यसभा
Vishva Gauravलाइव हिंदुस्तान,जयपुर उदयपुर।Fri, 10 Jun 2022 01:34 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के इस कार्यकाल का यह आखरी राज्यसभा चुनाव है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद आने वाली नई सरकार अपने कार्यकाल में 10 सदस्यों को चुनकर राज्यसभा भेजेगी। ये चुनाव तीन चरणों में होंगे। 2024 में तीन सीटों व 2026 में तीन सीटों व 2028 में चार सीटों पर चुनाव होंगे। शुक्रवार को होने वाले चुनावों में चुने जाने वाले सदस्यों का कार्यकाल भी अगली सरकार के कार्यकाल से पहले खत्म हो जाएगा।

राज्यसभा कार्यकाल के मुताबिक भाजपा के किरोड़ीलाल मीणा, भूपेंद्र यादव व कांग्रेस के डॉ. मनमोहन सिंह का कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 को पूरा हो जाएगा। इसी तरह कांग्रेस के नीरज डांगी, केसी वेणुगोपाल व भाजपा के राजेंद्र गहलोत का कार्यकाल 19 जून 2026 को पूरा होने वाला है। शुख्रवार को चुने जाने वाले चारों सदस्यों का भी कार्यकाल जून 2028 में पूरा हो जाएगा। अगले साल यानी 2023 में चुनी जाने वाली सरकार का कार्यकाल नवंबर 2028 तक रहेगा।

2014 के बाद राजस्थान से कोई महिला सदस्य नहीं गई राज्यसभा
चुनाव विश्लेषक लालकुमार चुग ने बताया कि राजस्थान से अभी एक भी महिला सदस्य राज्यसभा में नहीं है। 2014 में कांग्रेस की प्रभा ठाकुर आखिरी राज्यसभा महिला मेंबर थीं। इससे पहले सात महिला सदस्य राज्यसभा में जा चुकी हैं। 1956 से अब तक आठ महिलाओं को राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया है। इसमें नजमा हेपतुल्ला बड़ा नाम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें