Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Sushmita Sen Lalit Modi dating: Lalit Modi was called Super CM in Rajasthan
जब राजस्थान के सुपर CM कहलाने लगे थे ललित मोदी, दोस्ती से वसुंधरा हुईं बदनाम; इनसाइड स्टोरी

जब राजस्थान के सुपर CM कहलाने लगे थे ललित मोदी, दोस्ती से वसुंधरा हुईं बदनाम; इनसाइड स्टोरी

संक्षेप:

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार सुर्खियों में है। राजस्थान में ललित मोदी का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के शासन काल में ललित मोदी सुपर सीएम कहलाते थे। 

Jul 19, 2022 12:46 pm ISTPrem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार सुर्खियों में है। राजस्थान में ललित मोदी का विवादों से पुराना नाता रहा है। कांग्रेस नेताओं का तो यहां तक कहना है कि वसुंधरा राजे के शासन काल में ललित मोदी सुपर सीएम कहलाते थे। मोदी भ्रष्टाचार का चेहरा बन गए थे। कांग्रेस ने ललित मोदी और वसुंधरा राजे के संबंधों के मुद्दे को खूब भुनाया। जिसका परिणाम यह हुआ कि 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई और वसुंधरा राजे की मुख्यमंत्री पद से विदाई हो गई। मोदी के संबंधों को लेकर विरोधी आज भी वसुंधरा राजे को गाहें-बगाहे घेरने से बाज नहीं आते हैं। कांग्रेस ने वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल के अंतिम दिनों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचने का आरोप लगाया था। ललित मोदी इसका प्रतीक बन गए। वसुंधरा राजे का आरोप था कि कांग्रेस पार्टी उन्हें और ललित मोदी को बदनाम करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उल्लेखनीय है कि ललित मोदी ने ऐलान किया है कि वह अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कांग्रेस ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

1990 के दशक में वसुंधरा राजे और ललित मोदी की पहली मुलाकात हुई थी। वसुंधरा राजे के सीएम बनने पर सुपर सीएम बनने के रूप में मशहूर हुए थे। दिसंबर 2004 में जब राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनी और वसुंधरा राजे सिंधिया सीएम बनीं तो लोग ललित मोदी को सुपर सीएम कहकर बुलाने लगे थे। वसुंधरा राजे जब पहली बार राजस्थान की सीएम बनी तो मोदी ने उनके साथ अपनी नजदीकियों का भरपूर फायदा उठाया था। परिणाम यह हुआ कि ललित मोदी राजस्थान में सुपर सीएम के रूप में मशहूर हो गए। उस समय कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि ललित मोदी और वसुंधरा राजे के गठजोड़ की वजह से राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उस समय कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया था कि ललित मोदी और मीनल मोदी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर आमेर में दो हवेलियां अपने नाम करवा ली। जबकि यह पुरातत्व विभाग के निर्णयों के खिलाफ था। 

वसुंधरा और मोदी की पत्नी मीनल दोस्त थीं

दरअसल, राजस्थान में ललित युग का उदय 2004 के आखिरी सप्ताह से ही हुआ था। यह वह समय था जब राज्य में बीजेपी की सरकार बनी और वसुंधरा राजे सीएम बनीं। 2005 के खत्म होते-होते ललित मोदी पूरे प्रदेश में लाइम लाइट में आ गए। मंत्री से लेकर अधिकारी सब इनके दरबार में हाजिरी लगाने लगे। किसी भी काम के लिए सीएम की जगह ललित मोदी से पहले बात करनी पड़ती थी। चर्चा होने लगी की ललित मोदी राजस्थान के सुपर सीएम हैं। मोदी ने ब्रिटिश अाव्रजन आयोग को जो हलफनामा दिया है उसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि उनकी दादी और वसुंधरा राजे सिंधिया की मां सहेलियां थीं। वहीं, वसुंधरा राजे और मोदी की पत्नी मीनल भी स्कूल की दोस्त थीं। 2012 एवं 2013 में वसुंधरा मोदी की पत्नी मीनल को इलाज के लिए लिस्बन लेकर गई थीं।

रामबाग पैलेस में मिलने के लिए लाइन लगी रहती थी

कांग्रेस के मुताबिक राजस्थान में ललित मोदी के रहने का ठिकाना जयपुर का होटल रामबाग पैलेस का एक सुइट हुआ करता था। इस पैलेस के सुइट में मोदी से मिलने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती थी। इसी होटल से सरकारी अफसरों और नेताओं तथा बिल्डरों को धमकाते थे। लोगों का कहना है कि मोदी के सामने खड़ा अधिकारी, मंत्री या कोई और उनके तेवर देखकर पसीना-पसीना हो जाता। कांग्रेस नेताओं का तो यहां तक कहना है कि ललित मोदी होटल से सरकार चलाते थे। 

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।