ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानमां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया, 5 साल के बेटे को मार डाला

मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया, 5 साल के बेटे को मार डाला

शुरू में इस महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बच्चा गायब हो गया और वो भी पुलिस के साथ मिलकर अपने बच्चे को तलाशने लगी। करीब 2 घंटे बाद लड़के का शव घर के ही छत पर रखी एक बोरे में मिली।

मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया, 5 साल के बेटे को मार डाला
Nishant Nandanलाइव हिन्दुस्तान,श्रीगंगानगरThu, 03 Nov 2022 07:00 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 5 साल के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को बताया कि 30 साल की एक महिला और उसके प्रेमी को 5 साल के बेटे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वारदात राज्य के श्रीगंगानगर जिले की है। पुलिस ने बताया कि लड़के ने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने बच्चे की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उन्हें डर हो गया था कि बच्चा उनकी करतूतों के बारे में सबको बता देगा।

मां ने चली चाल

अपनी करतूतों को छिपाने के लिए आरोपी महिला ने एक चाल भी चली। दरअसल इस महिला ने पुलिस को बरगलाने के लिए एक कहानी बुनी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बच्चा गायब हो गया और वो पुलिस के साथ मिलकर अपने बच्चे को तलाशने लगी। करीब 2 घंटे बाद लड़के का शव घर के ही छत पर रखी एक बोरे में मिली। यह महिला यहीं पर अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। पदमपुरा इलाके के जिस घर में महिला रहती थी वो किराये का घर था। 

पुलिस ने किया पर्दाफाश

पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि सुमन और उसके पति ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक कपल पर हत्या का शक जताया। जिसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन पूछताछ में ये लोग निर्दोष लगे। शक के आधार पर पुलिस ने लड़के की मां से पूछताछ शुरू की और उसने लड़के की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसके बेटे ने उसे अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और उसे डर था कि उसने जो देखा उसके बारे में वो किसी से कह देगा। इसके बाद पुलिने सुमन और उसके प्रेमी सर्वेश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें