RPSC RAS Mains 2021: जुलाई में जारी होगा मेन्स परीक्षा का परिणाम, आयोग ने की पूरी तैयारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरएएस मेंस परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम का जुलाई में जारी हो सकता है। आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।मेंस परीक्षा परिणाम का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

इस खबर को सुनें
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरएएस मेंस परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम का जुलाई में जारी हो सकता है। आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। मेंस परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग के अधिकारियों के अनुसार जुलाई में परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इस बीच आरएएस भर्ती 2022 को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। एक हजार पदों के लिए आरएएस भर्ती 2022 की जाएगी। चर्चा यह भी है कि सरकार अपने शेष कार्यकाल में ही आरएएस भर्ती 2022 की प्रक्रिया को पूर्ण करवाने का प्रयास करेगी। हालांकि, आयोग को आरएएस भर्ती 2022 को लेकर सरकार की ओर से अभ्यर्थना नहीं मिली है।
परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा आयोग
उल्लेखनीय है कि सीएम अशोक गहलोत ने भर्ती एजेंसियों को समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देशों की पालना के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम को लेकर तैयारी की जा रही है। 988 पदों के लिए 20 और 21 मार्च 2022 को हुए मेन्स एग्जाम में 17 हजार 890 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग आरएएस मेन्स परीक्षा 2021 के परिणाम की तैयारियों में जुटा हुआ है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 988 पदों के लिए आरएएस भर्ती 2021 की प्रक्रिया शुरू की थी। 20 और 21 मार्च को आयोग ने आरएएस मेंस एग्जाम 2021 का आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किया था।
आएएस भर्ती 2022 की प्रक्रिया भी होगी शुरू
परीक्षा के लिए 20 हजार 371 अभ्यर्थियों को मेंस एग्जाम के लिए सफल घोषित किया गया था। जबकि 17 हजार 890 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावना अगले महीने तक जताई रही है। इसके बाद ही साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। आरएएस भर्ती 2021 को लेकर भर्तियां प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई लेकिन आयोग ने आरएएस भर्ती 2022 की तैयारी भी शुरू कर दी है।