ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानबागी हुए पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत BJP में लौटे, कांग्रेस को होगा नुकसान; कोटा की सबसे हॉट सीट की कहानी

बागी हुए पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत BJP में लौटे, कांग्रेस को होगा नुकसान; कोटा की सबसे हॉट सीट की कहानी

कोटा जिले में लाडपुरा विधानसभा सीट सबसे हॉट सीट मानी जाती है। यहां से कांग्रेस पिछले 15 सालों में अपनी जगह नहीं बना पाई है। पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत भी इसी सीट से चुनाव लडते आ रहे हैं।

बागी हुए पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत BJP में लौटे, कांग्रेस को होगा नुकसान; कोटा की सबसे हॉट सीट की कहानी
Nishant Nandanलाइव हिन्दुस्तान,कोटाTue, 21 Nov 2023 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

कोटा के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में बीजपे के पूर्व विधायक रहे भवानी सिंह राजावत ने फिर से बीजेपी का दामन थाम लिया है। चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर राजावत ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जिसके बाद पार्टी ने कठोर निर्णय लेते हुए राजावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। लेकिन फिर से राजावत की घर वापसी होने के बाद आज पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें सदस्यता ग्रहण करवा दी है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजावत ने अपना पूरा समर्थन भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवी को देने का भी ऐलान कर दिया है। साथ ही कल्पना देवी से भी राजावत समर्थकों को अपना मानने की अपील की हैं।

राजावत को था कांग्रेस के जीतने का डर

भवानी सिंह राजावत ने कहा कि जब पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था तो लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए राजावत ने निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान कर दिया था और नामांकन भी दाखिल कर दिया था। लेकिन कहीं न कहीं उनको इस बार कांग्रेस पार्टी के जीतने का डर लग रहा था। जिसके बाद राजावत ने अपने समर्थको से बातचीत कर घर वापसी करने का मन बना लिया और पार्टी के पदाधिकारियों से बातचीत शुरू कर दी। जिसके बाद राजावत ने भाजपा का दामन थामकर पार्टी के पक्ष में काम करने का एलान कर दिया।

15 साल से लाडपुरा में नहीं जीती है कांग्रेस

आपको बता दे कि कोटा जिले में लाडपुरा विधानसभा सीट सबसे हॉट सीट मानी जाती है। यहां से कांग्रेस पिछले 15 सालों में अपनी जगह नहीं बना पाई है। पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत भी इसी सीट से चुनाव लडते आ रहे हैं और जीत रहे हैं। लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा ने कल्पना देवी को टिकट दिया था। जो की चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं और इस बार भी पार्टी ने कल्पना देवी को ही प्रत्याशी बनाया है। लेकिन राजावत ने इस चुनाव में कल्पना देवी को विरोध कर निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा कर दी थी। राजावत ने कहा कि उनकी घर वापसी से अब कांग्रेस का इस सीट से जीतने का सपना टूट जाएगा।

रिपोर्ट : योगेन्द्र महावर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें