राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर, दो दिन होगी बारिश; मार्च के पहले हफ्ते में भी मौसम खराब

भाषा, जयपुर
Follow us on Google News
share

Rajasthan weather today: जयपुर के अलावा कुल 12 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में 26-27 फरवरी और 1-2 मार्च को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

the-southern-konibal-area-and-pahalgam-tourist-res jpg

Rajasthan weather forecast: राजस्थान में बहुत तेजी से मौसम बदल रहा है। जयपुर समेत कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जयपुर में आज सुबह सात बजे तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते का वेदर अपडेट जारी कर दिया है। राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। IMD ने बारिश की भविष्यवाणी की है। मार्च के पहले हफ्ते में भी मौसम के खराब रहने का अनुमान जताया गया है। 

26-27 फरवरी को बारिश
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले हफ्ते राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार को बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26-27 फरवरी को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।

1-2 मार्च को भी बारिश
मौसम केंद्र की ओर से बताया गया कि एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के 1-2 मार्च से सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से मार्च के प्रथम सप्ताह में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन और कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

कहां कितना पारा?
इस बीच बीते चौबीस घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान संगरिया में 5.2 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 6.2 डिग्री सेल्सियस, करौली में 6.5 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू व फतेहपुर में 8.7 डिग्री सेल्सियस तथा गंगानगर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

12 जिलों में असर
मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर के अलावा कुल 12 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में 26-27 फरवरी और 1-2 मार्च को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

गौरतलब है कि उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड खत्म हो रही है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। IMD के मुताबिक, मध्य भारत में 26-27 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है। आंधी तूफान भी देखने को मिल सकता है। राजस्थान में भी इस दौरान मौसम खराब रहेगा। 

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर, दो दिन होगी बारिश