ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानRajasthan Weather: राजस्थान के 16 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम, माउंट आबू में पारा 1.8 डिग्री 

Rajasthan Weather: राजस्थान के 16 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम, माउंट आबू में पारा 1.8 डिग्री 

राजस्थान के 16 जिलों में तापमान में कमी देखी गई है। इन जिलों में 10 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकरी में 5. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Rajasthan Weather:  राजस्थान के 16 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम, माउंट आबू में पारा 1.8 डिग्री 
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरThu, 01 Dec 2022 09:45 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के 16 जिलों में तापमान में कमी देखी गई है। इन जिलों में 10 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकरी में 5. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके बाद चूरू जिले में 5. 6 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर, बीकानेर, डबोक, अलवर, कोटा, चित्तौड़गढ़, करौली, संगरिया, अंता, श्रीगंगानगर, नागौर, बूंदी और पिलानी में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि माउंट आबू में 1.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को बादल और कोहरे के कारण दिन में सर्दी का असर रहा। कुछ स्थानों पर शीतलहर भी चली। शीत लहर के कारण माउंट आबू में पारा गिरा 1.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे कम था। माउंट आबू में शीतलहर के कारण पोलो ग्राउंड सहित कई मैदानी इलाकों में घास पर जमी ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई। 

सुबह-शाम कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कश्मीर औऱ हिमाचल में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसका असर राजस्थान पर भी पडे़गा। बर्फबारी से राजस्थान में सर्दी अचानक तेज होने की संभावना है। राजस्थान में उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी। इससे प्रदेश में तेज सर्दी की शुरुआत होगी। प्रदेश के कई जिलों में दोपहर तक कोहरे की हल्की परत छाई रहती है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश स्थानों में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।  मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार भीलवाड़ा में  8.5,अलवर में 9.2,  झुंझुनूं में 8.5,  सीकर में 6.0,  कोटा में 8.8,  चित्तौड़गढ़ में 9.3. उदयपुर में 9.2,  बीकानेर में 9.0,  श्रीगंगानर में 9.8, नागौर में 7.9. बारां में 9.7 और हनुमानगढ़ में 7.9 दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें