बीजेपी के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ का नामांकन, वसुंधरा राजे ने चौंकाया

लाइव हिंदुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए सोनिया गांधी के बाद बीजेपी चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर सीएम भजनलाल, वसुंधरा राजे और दीया कुमारी मौजूद रही।

vasundhra  raje

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए सोनिया गांधी के बाद बीजेपी चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोश, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजस्थान से बीजेपी के दोनों उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले चुन्नीलाल गरासिया और सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग विधानसभा पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गरासिया ने कहा कि मैं पीएम मोदी की ताकत बनूंगा। दक्षिणी क्षेत्र से आता हूं, बीजेपी को वहां मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मेरी मां है।

ओबीसी और आदिवासी प्रत्याशी

उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को ही दो उम्मीदवार घोषित कर दिए थे, जिसमे चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार बनाया गया था। राजस्थान में राज्यसभा के लिए तीन सीटों के लिए चुनाव होना है. दो सीट पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। बीजेपी ने दोनों उम्मीदवारों को टिकट देकर आदिवासी और ओबीसी को लोकसभा चुनाव के लिहाज से साधा है। पाली जिले के रहने वाले मदन राठौड़ मूल ओबीसी है, दो बार 2003 और 2013 में सुमरेपुर से विधायक रहे थे। 2013 में उपमुख्य सचेतक भी रहे।

गरासिया मूल रूप से डूंगरपुर के बिलुडा गांव के रहने वाले हैं

 चुन्नी लाल गरासिया मूल रूप से डूंगरपुर के बिलुडा गांव के रहने वाले हैं।आदिवासी अंचल से आने वाले गरासिया को पार्टी ने उम्मीदवार बनाकर मूल आदिवासी वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी की है। माना जा रहा है कि पार्टी को इसका लोकसभा चुनाव में बड़ा लाभ मिलने वाला है।गरासिया ने 2018 और अगला 2023 के विधानसभा चुनाव में उदयपुर ग्रामीण और गोगुंदा से विधायक के लिए दावेदारी की थी मगर दोनों जगह से उन्हें टिकट नही मिला था। 
 

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़बीजेपी के गरासिया और राठौड़ ने भरा नामांकन, वसुंधरा राजे ने चौंकाया