Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Rajasthan Politics: BJP MP Kirori Lal Meena targets CM Ashok Gehlot over ERCP
Rajasthan Politics: भाजपा सांसद किरोड़ी लाल ERCP को लेकर 9 अगस्त को दौसा से भरेंगे हुंकार, जलक्रांति पोस्टर का किया विमोचन

Rajasthan Politics: भाजपा सांसद किरोड़ी लाल ERCP को लेकर 9 अगस्त को दौसा से भरेंगे हुंकार, जलक्रांति पोस्टर का किया विमोचन

संक्षेप:

राजस्थान में  ERCP का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। किरोड़ी लाल मीना ने आज जयपुर में अपने आवास पर जलक्रांति पोस्टर का विमोचन किया। सांसद ने 8 व 9 अगस्त को होने वाली विशाल जनसभा का निमंत्रण दिया।

Jul 30, 2022 12:41 pm ISTPrem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

राजस्थान में पूर्वी राष्ट्रीय नहर परियोजना यानी ERCP का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीना ने आज जयपुर में अपने आवास पर जलक्रांति पोस्टर का विमोचन किया। सांसद ने 8 व 9 अगस्त को होने वाली विशाल जनसभा का निमंत्रण दिया। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर 9 अगस्त को भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीना दौसा जिले के मीना हाईकोर्ट नांगल राजावतान में बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। जनसभा में गहलोत सरकार से ईआरसीपी योजना में आवश्यक संसोधन करने की मांग करते हुए संशोधित डीपीआर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की जाएगी। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

10 जुलाई को नहीं हो पाई थी सभा 

पूर्व में भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने ही ईआरसीपी को लेकर 10 जुलाई को भी सभा कराए जाने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के व्यस्त कार्यक्रम के चलते सभा नहीं पाई थी। किरोड़ी लाल मीणा ने 10 जुलाई को यह सभा रखे जाने के लिए क्षेत्र में लोगों को पीले चावल तक बांट दिए थे। बताया जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीणा से प्रदेश भाजपा से जुड़े कुछ पदाधिकारियों से इस मसले पर बात भी की है। किरोड़ी लाल मीना पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर काफी मुखर रहे हैं। किरोड़ी लाला का कहना है कि राज्य सरकार को संशोधित डीपीआर भेजना चाहिए। केंद्र सरकार से प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परिजना का दर्जा दिलवाने की जिम्मेदारी उसकी है।

किरोड़ी ने गहलोत सरकार पर लगाए आरोप

भाजपा सांसद का आरोप है कि राज्य सरकार तकनीकी खामी दूर नहीं कर रही है। ईआरसीपी को लेकर डीपीआर केंद्र को भेजी गई थी। उसमें 50% जल निर्भरता का प्रोजेक्ट बनाया था। राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने के लिए 75% जल निर्भरता आवश्यकता है। साथ ही चंबल का पानी मध्य प्रदेश से आता है। ऐसे में मध्य प्रदेश की सहमति भी आवश्यक है। साथ ही दौसा सहित करौली, सवाई माधोपुर, अलवर और जयपुर के सभी बड़े बांधों को इस परियोजना में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यदि यह तीनों तकनीकी खामी दूर करके पुनः प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दे तो इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाना उनकी गारंटी है।

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।