ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानराजस्थान सियासी संकट के बीच बदला गहलोत गुट के कांग्रेस विधायकों का ठिकाना, जैसलमेर के लिए हुए रवाना

राजस्थान सियासी संकट के बीच बदला गहलोत गुट के कांग्रेस विधायकों का ठिकाना, जैसलमेर के लिए हुए रवाना

राजस्थान में सियासी संकट अब भी जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समर्थन देने वाले कांग्रेस के सभी विधायकों को अब जैसलमेर शिफ्ट किया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कई दिनों से जयपुर के...

राजस्थान सियासी संकट के बीच बदला गहलोत गुट के कांग्रेस विधायकों का ठिकाना, जैसलमेर के लिए हुए रवाना
एएनआई,जयपुरFri, 31 Jul 2020 01:07 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में सियासी संकट अब भी जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समर्थन देने वाले कांग्रेस के सभी विधायकों को अब जैसलमेर शिफ्ट किया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कई दिनों से जयपुर के फेयरमाउंट होटल में बंद गहलोत गुट के कांग्रेस विधायक जैसलमेर के लिए रवाना हो चुके हैं। 

ये सभी विधायक फेयरमाउंट होटल से निकल कर बस में बैठ सीधे एयरपोर्ट गए, जहां से वे जैसलमेर के लिए रवाना हुए। बता दें कि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तकरार से सियासी संकट पैदा हो चुका है। 

rajasthan political crisi congress mlas supporting ashok gehlot being moved to jaisalmer from jaipur

इसी की वजह से राजस्थान में कांग्रेस दो हिस्सों में बंट चुकी है। एक गुट गहलोत के साथ है तो कांग्रेस विधायकों का एक गुट सचिन के साथ है। 14 जुलाई को सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया और उन्हें प्रदेश इकाई के प्रमुख पद से भी हटा दिया गया। 

इसके अलावा, कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी गहलोत सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करने में शामिल है। हालांकि, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज किया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें