ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानकांग्रेस संगठन के साथ ही राजनीतिक नियुक्ति व मंत्रिमंडल विस्तार के कयास तेज, नेताओं ने शुरू की दिल्ली दौड़

कांग्रेस संगठन के साथ ही राजनीतिक नियुक्ति व मंत्रिमंडल विस्तार के कयास तेज, नेताओं ने शुरू की दिल्ली दौड़

राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की नई टीम का जल्द एलान होने वाला है। ऐसे में संगठन और राजनीतिक नियुक्तियों के लिए कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के लिए दौड़ शुरू कर दी है। बता दें...

कांग्रेस संगठन के साथ ही राजनीतिक नियुक्ति व मंत्रिमंडल विस्तार के कयास तेज, नेताओं ने शुरू की दिल्ली दौड़
पेबल टीम,जयपुरWed, 23 Dec 2020 01:57 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की नई टीम का जल्द एलान होने वाला है। ऐसे में संगठन और राजनीतिक नियुक्तियों के लिए कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के लिए दौड़ शुरू कर दी है। बता दें कांग्रेस में संगठन और मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही जल्द राजनीतिक नियुक्तियां होने वाली है। ऐसे में मंत्री दिल्ली दरबार तक अपनी पहुंच बनाने में लगे हैं।

बताया जा रहा है कि पहले चरण में प्रदेश संगठन का ही विस्तार होना है, लेकिन प्रदेश के नेताओं से लेकर कई मंत्री भी दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में करीब 25 बड़े नेता दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अजय माकन व अन्य नेताओं से मिले हैं। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी व वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी ने भी माकन से मुलाकात की है।

डोटासरा पांच माह पहले बने थे प्रदेश अध्यक्ष

राजस्थान कांग्रेस में पांच माह पहले गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था, तब से प्रदेश इकाई के गठन का कांग्रेस नेताओं को इंतजार है। अब प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने इस माह प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का ऐलान कर डाला है। ऐसे में नेताओं ने पद पाने के लिए बड़े-बड़े नेताओं से मेल-मुलाकात तेज कर दी है। दूरदराज के जिलों के नेता जयपुर में बड़े नेताओं से मिल रहे हैं।

वहीं, जयपुर के बड़े नेता दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। इनमें कई नेता विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। दिल्ली तक पहुंच रहे कुछ नेताओं का कहना है कि जयपुर में माकन  जब आते हैं तो कार्यकर्ता उन्हें घेरे रहते है। इसलिए दिल्ली में ठीक से नेता माकन से मुलाकात कर पा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें