Karanpur Seat Result: भजनलाल शर्मा को बड़ा झटका, मंत्री हार गए चुनाव; करणपुर में कांग्रेस की जीत

लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ, जिसका परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया गया। परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 115  और कांग्रेस को 69 सीटें मिली थीं।

ashok gehlot bhajan lal

राजस्थान में भजनलाल सरकार को बड़ा झटका लगा है। सरकार बनने के एक महीने बाद ही भारतीय जनता पार्टी को करणपुर विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। चुनावी नतीजे से सरकार की सेहत पर भले ही कोई असर ना पड़े लेकिन इससे भाजपा को किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने करणपुर से प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया था, लेकिन अब चुनाव में हार के बाद उन्हें यह पद छोड़ना होगा। नियम के मुताबिक, किसी ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया जा सकता है जो विधानसभा का सदस्य ना हो, लेकिन छह महीने के भीतर चुनाव जीतकर विधायक बनना आवश्यक है।  

कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह को 11 हजार से अधिक वोट से जीत मिली। रुपिंदर सिंह ने कुल 94761 वोट हासिल किए तो भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 83500 वोट मिले। भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर में अन्य सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

यह भी पढ़ें: हमारी ताकत कम नहीं; हार के बाद मिली जीत से गदगद हुए गहलोत; पायलट क्या बोले

3 दिसंबर को 199 सीटों पर वोटों की गिनती में बहुमत हासिल करने वाली भाजपा के लिए यह पहली परीक्षा थी। 5 जनवरी को करणपुर में हुए मतदान में कुल 81.38 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। राजस्थान में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ, जिसका परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया गया। परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 115  और कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं। करणपुर में जीत के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है।

करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी उम्मीदवार बनाया तो कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया था।

Live Result-

रुपिंदर सिंह की बढ़त 12वें राउंड तक कायम
रुपिंदर सिंह की बढ़त 12वें राउंड तक बढ़कर 7900 हो चुकी है। कुल 18 राउंड की काउंटिंग होनी है।

लगातार आगे चल रही कांग्रेस
कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह लगातार बढ़त हासिल कर रहे हैं। 10वें राउंड के बाद रूबी कुन्नर 5000+ वोटों से आगे निकले तो छठे राउंड तक उनकी बढ़त 6356 वोट तक पहुंच गई।

छठे राउंड तक कांग्रेस 2442 वोटों से आगे
श्रीकरणपुर विधानसभा चुनाव में छठे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के रूपिंदर सिंह कुन्नर 2442 वोटों से आगे निकले।

तीसरे राउंड में फिर कांग्रेस को बढ़त
तीसरे राउंड में भी कांग्रेस भाजपा से आगे रही। कांग्रेस उम्मीदवार को तीसरे राउंड में 4280 और भाजपा उम्मीदवार को 3834 वोट मिले।

दूसरे राउंड में कांग्रेस ने बनाई बढ़त
दूसरे राउंड में भाजपा को 5360 वोट मिले। कांग्रेस ने 6268 वोट हासिल किए।

पहल राउंड में भाजपा को बढ़त
पहले राउंड में भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह को 5122 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के रुपिंदर सिंह को 4398 वोट हासिल हुए।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़भजनलाल शर्मा को बड़ा झटका, मंत्री वाला दांव भी फेल; कांग्रेस की जीत