राजस्थान: युवती की अश्लील फोटो खींच किया ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन की कोशिश

The Pebble, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा थाने में एक युवती के आपत्तिजनक फोटो खींच ब्लैकमेल करने और ज़्यादती करने का मामला दर्ज हुआ है। पड़िता ने बताया कि आरोपी शाहरुख ने अपना नाम बदलकर रवि कर लिया और...

woman alleges rape on bjp leader husband  symbolic pic

राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा थाने में एक युवती के आपत्तिजनक फोटो खींच ब्लैकमेल करने और ज़्यादती करने का मामला दर्ज हुआ है। पड़िता ने बताया कि आरोपी शाहरुख ने अपना नाम बदलकर रवि कर लिया और उससे दोस्ती कर उसको अपने जाल में फंसा लिया। उसके बाद आरोपी ने मिलने के बहाने से उसे बुला लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा तथा उसका वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी।  

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की को अपना धर्म बदल कर उसके मज़हब में आने की बात करने लगा। उसकी बात नही मानने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने युवक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उस केस में अन्य संगीन आरोपों की पड़ताल किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है।

आपको बता दें कि कुछ माह पहले पीड़िता का जन्मदिन आया तो लड़के ने बर्थडे साथ मनाने की बात कहते हुए उसे गार्डन में बुलाया। पीड़िता वहां पहुंची तो उसे गिफ्ट में फूल देकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। जिसे पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई तो आरोपी ने उससे ज्यादती की। इसके फोटो-वीडियो भी बना लिए। जब पीड़िता को होश आया तो बीपी बढ़ने से चक्कर आने का बताया। 

छह महीने बाद पीड़िता को पता चला कि जिसे वो रवि समझ रही है, वो तो शाहरुख है। इस पर पीड़िता ने उसने दूरियां बना लीं। जिसके बाद आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करने का दबाव बनाया। डर के मारे पीड़िता ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को फोन कर रेप का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी।

लगातार ब्लैकमेलिंग से प्रताड़ित पीड़िता ने मां को सारी बात बताई। अगले दिन जब पीड़िता मां के साथ निकली तो आरोपी शाहरुख सिपाही व उसके दो अन्य साथियों ने मां-बेटी को धर्म परिवर्तन कर शादी करने की धमकी दी। दोनों के चिल्लाने पर आसपास लोग एकत्र हुए और शाहरुख को पकड़ लिया। और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। और आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, रेप व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज कराया। और पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Mrinal Sinha

लेखक के बारे में

Mrinal Sinha

Senior Sub-Editor

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।