ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थान राजस्थान: वसुंधरा के विरोधी रहे घनश्याम तिवाड़ी की BJP में 'घर वापसी', सतीश पूनियां ने दोबारा कराई एंट्री

राजस्थान: वसुंधरा के विरोधी रहे घनश्याम तिवाड़ी की BJP में 'घर वापसी', सतीश पूनियां ने दोबारा कराई एंट्री

भाजपा में आज फिर घनश्याम तिवाड़ी की घर वापसी हो गई है। दरअसल, घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धुर विरोधी माने जाते है। पिछ्ली भाजपा सरकार के दौरान तिवाड़ी को वो मान-सम्मान...

 राजस्थान: वसुंधरा के विरोधी रहे घनश्याम तिवाड़ी की BJP में 'घर वापसी', सतीश पूनियां ने दोबारा कराई एंट्री
एजेंसी ,जयपुरSat, 12 Dec 2020 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा में आज फिर घनश्याम तिवाड़ी की घर वापसी हो गई है। दरअसल, घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धुर विरोधी माने जाते है। पिछ्ली भाजपा सरकार के दौरान तिवाड़ी को वो मान-सम्मान नहीं मिला जो भैरों सिंह शेखावत या अन्य सरकारों के समय में मिला। साथ ही संगठन में भी घनश्याम तिवाड़ी को विशेष स्थान नहीं मिला। यूं भी कहा का सकता है वसुंधरा राजे के दूसरे कार्यकाल में उन्हें उपेक्षा का शिकार होना पड़ा। इसी कारण वे पार्टी से दूर होने लगे। सरकार के साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों से उन्होंने दूरी बना ली। बाद में ये दूरी इतनी बढ़ गई कि तिवाड़ी भाजपा से ही अलग हो गए। 

सतीश पूनियां ने कराई वापसी
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया बने तो उसके बाद से ही लगने लगा था कि घनश्याम तिवाड़ी की घर वापसी होगी। राजस्थान की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया दोनों विरोधी खेमे के माने जाते हैं। ऐसे में घनश्याम तिवाड़ी भी वसुंधरा के धुर विरोधी है।

इसलिए जब तिवाड़ी ने भारतीय जनता पार्टी में वापसी को लेकर सतीश पूनिया को पत्र लिखा तो उन्होंने भाजपा आलाकमान से बात की और राष्ट्रीय नेतृत्व से राय करने के बाद उन्हें पार्टी में वापस लाया गया। बता दें कि घनश्याम तिवाड़ी की वापसी के राजनीतिक मायने भी लगाए जा रहे है। सियासी जानकारों का कहना है कि तिवाड़ी की घर वापसी से सतीश पूनियां को मजबूती मिलेगी।

यूं रहा घनश्याम तिवाड़ी का राजनीतिक सफर
तिवाड़ी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं। पार्टी में कई अहम पदों पर उन्होंने काम किया है। वह 6 बार चुनाव जीतकर राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे हैं। तिवाड़ी 1980 में पहली बार सीकर से विधायक बने। इसके बाद 1985 से 1989 तक सीकर से विधायक रहे।

साल 1993 से 1998 तक विधानसभा क्षेत्र चौमूं से विधायक बने। जुलाई 1998 से नवंबर 1998 तक भैरोंसिंह शेखावत सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं। दिसम्बर 2003 से 2007 तक वसुंधरा राजे सरकार में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें