ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानराजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा उलटफेर; पूर्व विधायकों समेत 16 नेता भाजपा में शामिल

राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा उलटफेर; पूर्व विधायकों समेत 16 नेता भाजपा में शामिल

राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा उलटफेर नजर आया है। एक रिटायर राज्य पुलिस प्रमुख एवं कई पूर्व विधायकों समेत 16 लोगों ने शनिवार को जयपुर में भाजपा का दामन थाम लिया। पढ़ें यह रिपोर्ट...

राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा उलटफेर; पूर्व विधायकों समेत 16 नेता भाजपा में शामिल
Krishna Singhपीटीआई,जयपुरSat, 12 Aug 2023 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान में दल-बदल का दौर चल रहा है। पूर्व विधायकों एवं एक रिटायर राज्य पुलिस प्रमुख समेत 16 लोगों ने शनिवार को जयपुर में भाजपा का दामन थाम लिया। इस मसले पर राजस्थान के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कहा- 16 नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा क्योंकि अधिकांश लोग भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास दिखा रहे हैं। सूबे की अशोक गहलोत सरकार के कुशासन से लोग तंग आकर कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

राजस्थान भाजपा की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, भाजपा का दामन थामने वालों में पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, अनिता कटारा, गोपीचंद गुर्जर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर, मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी पवन कुमार जैन, कांग्रेस नेता मृदुरेखा चौधरी शामिल हैं। अरुण सिंह ने कहा- कुल 16 नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। कई लोग पहले भी पार्टी में सेवाएं दे चुके हैं। भविष्य में भी भाजपा में नेताओं का आना जारी रहेगा क्योंकि लोग कांग्रेस सरकार के कुशासन से आजिज आ चुके हैं। 

अरुण सिंह ने कहा- कांग्रेस सरकार महिलाओं के खिलाफ 'बढ़ते' अपराध, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षा पेपर लीक और किसानों की जमीन की नीलामी के लिए जिम्मेदार है। इन्हीं कारणों से लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार को महिलाओं को स्मार्टफोन बांटने के बजाय उनकी सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। राज्य में कानून का कोई शासन नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर है और युवा पेपर लीक से परेशान हैं। 

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा- किसानों की जमीनें नीलाम की जा रही हैं क्योंकि सरकार कृषि कर्ज माफी के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है। वहीं राजस्थान के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने ट्वीट कर कहा- पांच वर्षों के दौरान सूबे में 2 दर्जन साधु संतों की हत्या कर दी गई। कन्हैया लाल दर्जी की दिन दहाड़े गर्दन काट दी गई। जयपुर बम ब्लास्ट का आरोपी जेल से बरी हो गया। अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान का नाश कर दिया है नाश... 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें