Rajasthan Election: करणपुर विधानसभा के चुनाव स्थगित, विधानसभा में फिर 199 का फेर
राजस्थान में 199 सीटों पर ही विधानसभा के चुनाव होंगे। श्रीगंगानगर के करणपुर विधानसभा के चुनाव स्थगित कर दिए गए है। कांग्रेस प्रत्याशी का गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के वजह से स्थगित किए है।

राजस्थान में 199 सीटों पर ही विधानसभा के चुनाव होंगे। श्रीगंगानगर के करणपुर विधानसभा के चुनाव स्थगित कर दिए गए है। रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र ने जारी किए आदेशकांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनवा स्थगित किए गए है। चुनाव आयोग द्वारा नई तारीखों का ऐलानके बाद ही चुनाव होगा। विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद अब राजस्थान में 199 सीटों पर ही मतदान होगा। विधायक कुन्नर की मौत की वजह फेफड़ों में संक्रमण बताया जा रहा है। विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रूबी कुन्नर उनके पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव 25 बीबी पहुंचेंगे।जहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। करणपुर के विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर पिछले कई समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनकी हालत नाजुक थी और वेटिंलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे।
फिर 199 का फेर
गुरमीत सिंह के निधन की वजह से 25 नवंबर को 199 सीटों पर ही चुनाव होंगे। इससे पहले 2013 और 2018 के चुनाव भी 200 सीटों पर चुनाव ना होकर 199 सीटों पर हुए थे। 3 में चुरू से बसपा प्रत्याशी जगदीश मेघवाल और 2018 में अलवर के रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन होने से इन सीटों पर चुनाव स्थगित हो गए थे।
सीएम गहलोत ने जताया दुख
गुरमीत सिंह के निधन पर सीएम अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त किया है। सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, करणपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की सूचना से मुझे बेहद दुख है। कुन्नर लंबे समय तक अस्वस्थ होते हुए भी अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। कुन्नर साहब का निधन कांग्रेस पार्टी एवं राजस्थान की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।
