अलवर के राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा हुए बागी, इस दिन दाखिल करेंगे पर्चा

Nov 01, 2023 08:56 pm ISTPrem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुर
share

राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा बागी हो गए है। वे 2 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। टिकट नहीं मिलने से नाराज है। उन्होंने पहले ही संकेत दिए थे।

अलवर के राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा हुए बागी, इस दिन दाखिल करेंगे पर्चा

राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा बागी हो गए है। वे 2 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। टिकट नहीं मिलने से नाराज है। राजगढ़-लक्ष्णमगढ़ से इस बार मांगीलाल मीणा को टिकट दिया गया है। जौहरी लाल का आरोप है कि टिकट बेचा गया है। जिस व्यक्ति को टिकट दिया है। उसने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ज्वाइन की है।  बता दें जौहरी लाल मीणा की उम्र और उनके बेटे पर रेप के आरोपों की वजह से इस बार उनका टिकट कट गया है। जौहरी लाल को सीएम अशोक गहलोत का समर्थक माना जाता है। जौहरी लाल मीणा 2 नवंबर को सवा 11 बजे गणेश पोल माचाड़ी चौक राजगढ़ पर विशाल रैली का आय़ोजन करेंगे। अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगे। जौहरी लाल का आऱोप है कि टिकट बिक गया। राजगढ़ में कांग्रेस 10 हजार से ज्यादा वोट नहीं ला सकती है।

गहलोत कैंप के माने जाते हैं जौहरी लाल 

बता दें जौहरी लाल मीणा को गहलोत कैंप का विधायक माना जाता है। सचिन पायलट ने 2020 में बगावत की थी तो उस दौरान जौहरी लाल ने गहलोत का साथ दिया था। लेकिन सीएम गहलोत जौहरी लाल को टिकट नहीं दिलवा पाए है। बता दें जौहरी लाल इससे पहले भी विधायक रह चुके है। जौहरी लाल ने राजगढ़ में विकास कार्य तो करवाए है, लेकिन उनके बेटे की वजह से छवि पर असर प़ड़ा है। 

चौथी सूची जारी होने पर बवाल 

राजस्थान में कांग्रेस की चौथी और पांचवी सूची जारी होने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। नेताओं ने बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिए है। सीकर की खंडेला से टिकट नहीं मिलने पर पायलट के करीबी सुभाष मील बीजेपी में शामिल हो गए है। जबकि पिछली बार सुभाष मील को कांग्रेस का टिकट मिला था। लेकिन इस बार निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला को टिकट दिया गया है।

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।