Rajasthan Election: अशोक गहलोत की आज अलवर में जनसभाएं, योगी और केजरीवाल की आएंगे
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आज तूफानी जनसभाएं होगी। CM अशोक गहलोत आज 3 चुनावी सभाएं करेंगे। गहलोत आज सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर से अलवर के लिए रवाना होंगे। तैयारी पूरी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आज तूफानी जनसभाएं होगी। CM अशोक गहलोत आज 3 चुनावी सभाएं करेंगे गहलोत आज सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर से अलवर के लिए रवाना होंगे। 11 बजे अलवर में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे खेड़ली में जनसभा करेंगे। गहलोत दोपहर 2 बजे भरतपुर में जनसभा करेंगे। अपराह्न 3:45 बजे दौसा के बहरावंडा में जनसभा होगी। दिनभर मैराथन चुनावी सभाओं के बाद सीएम गहलोत शाम 5:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरी बार अलवर आएंगे। इससे पहले 1 नवंबर को तिजारा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ की नामांकन सभा में आए थे। अब रामगढ़ प्रत्याशी जय आहूजा के प्रचार के लिए बड़ौदामेव में आमसभा होगी।
रामगढ़ में योगी की सभा
इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो सभाओं को संबोधित करेंगे। रामगढ़ विधानसभा इलाके के बड़ौदामेव कस्बे में दोपहर 1 बजे भाजपा प्रत्याशी जय आहूजा के समर्थन में योगी की चुनावी सभा होगी। योगी इससे पहले तिजारा में भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ के समर्थन में सभा कर चुके हैं। दोनों सीटों से कांग्रेस ने मुस्लिम वर्ग को टिकट दिया है। रामगढ़ में जुबेर खान एवं तिजारा में इमरान खान कांग्रेस प्रत्याशी हैं।
केजरीवाल की थानागाजी में सभा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को पहली बार अलवर के थानागाजी आएंगे। दोपहर में यहां रोड शो करेंगे। उधर, एएसपी प्रत्याशी डॉ. रोहिताश्व शर्मा के समर्थन में एएसपी प्रमुख चन्द्रशेखर रावण और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल दोपहर 1 बजे बानसूर में सभा करेंगे।
