Rajasthan education minister Madan Dilawar calls the Mughal empire Akbar a rapist बलात्कारी था अकबर, मीना बाजार से लाता था सुंदर औरतें; महान कहे जाने पर BJP मंत्री, Rajasthan Hindi News - Hindustan
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Rajasthan education minister Madan Dilawar calls the Mughal empire Akbar a rapist

बलात्कारी था अकबर, मीना बाजार से लाता था सुंदर औरतें; महान कहे जाने पर BJP मंत्री

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुगल शासक अकबर को बलात्कारी बताया है। उन्होंने कहा कि अकबर मीना बाजार से सुंदर औरतें लाता था और उनके बल्तकार करता था, उसे महान नहीं कहा जाना चाहिए।

Sudhir Jha हिन्दुस्तान टाइम्स, जयपुरMon, 26 Feb 2024 04:16 PM
share Share
Follow Us on
बलात्कारी था अकबर, मीना बाजार से लाता था सुंदर औरतें; महान कहे जाने पर BJP मंत्री

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुगल शासक अकबर को बलात्कारी बताया है। रविवार को बलोत्रा में एक मंदिर में पहुंचे मंत्री से जब राज्य की पाठ्य पुस्तकों में अकबर के पाठ पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मुगल शासक सुंदर महिलाओं को लाकर उनके साथ रेप करते थे। मंत्री ने अकबर को महान कहे जाने पर भी आपत्ति जाहिर की।  

पत्रकारों से बात करते हुए दिलावर ने कहा, 'अकबार कभी महान नहीं था। वह आक्रमणकारी और रेपिस्ट था। वह 'मीना बाजार' चलाता था और वहां से सुंदर औरतों को लाकर उनके साथ रेप करता था। ऐसे व्यक्ति को महान शख्सियत कहना मूर्खता है।' स्कूली किताबों में बड़े बदलाव को लेकर चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री ने पहले भी कहा था कि वह कोई बदलाव नहीं लाना चाहते हैं, लेकिन कुछ गलत बातों को हटाया जाएगा। 

30 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिलावर ने कहा, 'हमें पाठ्यक्रम में बदलाव की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसी सामग्री जो गलत है या महान लोगों को अपमानित करने वाला है, उन्हें हटाया जाएगा। शिवाजी और वीर सावरकर जैसे हमारे पूर्वजों को लेकर कई गलत जानकारियां हैं। उन बातों को ठीक किया जाएगा।' आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले नेता ने कहा था, 'कई किताबों में कहा गया है कि सावरकर देशभक्त नहीं थे, जबकि अकबर को महान बताया जाता है। शिवाजी को 'पहाड़ी चूहा' कहा गया और महाराणा प्रताप की भूमिका को अकबर के सामने निम्न करके बताया गया। ऐसी बातों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है और समीक्षा की जाएगी।'