ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानदलित लड़की की मौत के बाद पिता बोले- रेप हुआ, जांच अधिकारी आरोपियों को बचा रहे; पुलिस ने कहा- दोनों रिलेशनशिप में थे

दलित लड़की की मौत के बाद पिता बोले- रेप हुआ, जांच अधिकारी आरोपियों को बचा रहे; पुलिस ने कहा- दोनों रिलेशनशिप में थे

राजस्थान में छेड़खानी की शिकार एक दलित लड़की के आत्महत्या करने के करीब हफ्ते भर बाद अब परिवार वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि लड़की के साथ छेड़खानी के वक्त उसका वीडियो बनाया गया था...

दलित लड़की की मौत के बाद पिता बोले- रेप हुआ, जांच अधिकारी आरोपियों को बचा रहे; पुलिस ने कहा- दोनों रिलेशनशिप में थे
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 16 Oct 2021 06:44 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में छेड़खानी की शिकार एक दलित लड़की के आत्महत्या करने के करीब हफ्ते भर बाद अब परिवार वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि लड़की के साथ छेड़खानी के वक्त उसका वीडियो बनाया गया था और उसे धमकी भी दी गई थी। घटना उदयपुर जिले की है। लड़की की मौत के एक हफ्ते से ज्यादा गुजर जाने के बाद उसके परिजनों ने दावा किया है कि इस केस के जांच अधिकारी आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

5 अक्टूबर को लड़की का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद 7 अक्टूबर को लड़की ने सुसाइड किया था। मृतक लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था और एक लड़के ने उनकी बेटी को धमकी भी दी थी।

लड़की के पिता ने 8 अक्टूबर को थाने में केस दर्ज करवाया था। 14 अक्टूबर को लड़की के घरवालों ने आईजी और जिले के पुलिस अधीक्षक को एक खत लिखा था जिसमें यह दावा किया गया था कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है उनसे आग्रह कर रही है कि वो इस मामले में समझौता कर लें। 

हाल ही में लड़की के पिता का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में लड़की के पिता चेतावनी दे रहे हैं कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिली तब वो सुसाइड कर लेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव पच्चार के हवाले से कहा गया है कि इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस ने आरोपी लड़के के मोबाइल से तस्वीरें हासिल कर ली हैं। लड़की की ऑटोप्सी भी करवाई गई है। एसपी ने आगे बताया कि लड़की के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम के दिन शिकायत दर्ज कवाई थी।

पुलिस का कहना है कि लड़की के परिवार वालों ने आरोपी पर उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले की सच्चाई पता लगाने के लिए जांच जारी है। आरोपी ने यह बात कबूल किया है कि वो लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। पुलिस की तरफ से यह भी कहा गया है कि केस के जांच अधिकारी पर लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें